Categories: Imp. days

Earth Hour 2023: जानें क्‍या है अर्थ आवर मनाने का मकसद

दुनिया में हर साल अर्थ आवर डे (Earth Hour Day 2023) मनाया जाता है। वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (World Wide Fund for Nature/World Wide Fund) की तरफ से हर साल मार्च के महीने में आखिरी शनिवार को अर्थ आवर डे का आयोजन किया जाता है। इस दिन रात 8:30 से 9:30 बजे तक दुनिया भर के करोड़ों लोग अपनी स्वेच्छा से एक घंटे के लिए लाइट बंद कर देते हैं। इसका मकसद धरती को बेहतर बनाने के लिए एकजुटता का संदेश देना होता है। दुनिया में लोगों को प्रकृति और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरुक करने के उद्देश्‍य से हर साल ये दिन सेलि‍ब्रेट किया जाता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

जानें क्‍या है Earth Hour?

Earth Hour वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर संस्‍था की ओर से दुनियाभर में मनाया जाने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है। इसके तहत दुनियाभर के लोग एक घंटे के लिए बिजली की खपत को बंद कर देते हैं। अर्थ आवर को पहली बार 31 मार्च, 2007 को सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में मनाया गया था। धीरे-धीरे इस अभियान में अन्‍य देशों का भी सहयोग मिल गया और ये दुनिया का बहुत बड़ा अभियान बन गया। हर वर्ष मार्च महीने के हर अंतिम शनिवार को पूरे विश्व में एक घंटे के लिए अर्थ आवर (Earth Hour) मनाया जाता है और बिजली के सारे बल्बों को बंद कर दिया जाता है। आज इसे भारत समेत 172 देशों का समर्थन मिल रहा है।

 

क्या है अर्थ आवर मनाने की वजह

 

अर्थ आवर डे मनाने के पीछे मुख्य वजह ऊर्जा की खपत को बचाना और प्रकृति की सुरक्षा के लिए जलवायु परिवर्तन और सतत विकास पर ध्यान को केंद्रित करना है। इसके साथ ही प्रकृति के नुकसान को रोकना और मानव जाति के भविष्य को बेहतर बनाना है। इसके आयोजन के माध्यम से दुनियाभर के लोगों को हर दिन प्रकृति को होने वाले नुकसान के प्रति जागरुक किया जाता है। इसके अलावा प्रकृति के नुकसान को रोकने के लिए प्रेरित किया जाता है।

 

अर्थ आवर अभियान: महत्व

 

अर्थ आवर अभियान को 190 से ज्यादा देशों का सहयोग मिल रहा है। अब यह दुनिया में एक बहुत बड़ा अभियान बन चुका है। दुनियाभर के करोड़ों लोग हर साल इस वैश्विक कार्यक्रम में शामिल होते हैं। अर्थ आवर डे के दिन दुनिया के कई ऐतिहासिक इमारतों की बिजली को बंद कर दिया जाता है। बिजली बंद करने से कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मदद मिलती है और ऊर्जा की भी बचत होती है।

 

Find More Important Days Here

 

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026: विषय, इतिहास और महत्व

हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस (World Autism Awareness Day) मनाया जाता…

1 hour ago

NASA का ऐतिहासिक कदम: 50 वर्षों बाद मानव चंद्र मिशन की शुरुआत

नासा का आर्मिटस II मिशन के तहत चार अंतरिक्ष यात्रियों ने अमेरिका के फ्लोरिडा से उड़ान…

2 hours ago

समुद्री अनुसंधान को नई ताकत: ‘भावसागर केंद्र’ बना राष्ट्रीय भंडार

समुद्री संरक्षण को बनाए रखने के लिए, भारत ने 'भवसागर' रेफरल सेंटर को गहरे समुद्र…

18 hours ago

RBI स्थापना दिवस: जानें इतिहास, कार्य और नई पहलें

1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसकी स्थापना…

18 hours ago

भारत का पहला क्वांटम कंप्यूटर: अमरावती में नई तकनीकी शुरुआत

एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए, आंध्र प्रदेश 14 अप्रैल, 2026…

18 hours ago

IndiGo में बड़ा बदलाव: विलियम वॉल्श बने CEO, जानें इसका महत्व

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, IndiGo ने विमानन क्षेत्र के अनुभवी विलियम वॉल्श को अपना…

19 hours ago