हर साल 22 अप्रैल दुनियाभर में पृथ्वी दिवस (Earth Day) या अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस (International Mother Earth Day) मनाया जाता है। पूरे विश्व में पृथ्वी को बेहतर बनाने के बारे में जागरूकता फैलाने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पृथ्वी दिवस 2020 में मनाया जाएगा। वर्ष 1970 में शुरू होने बाद से इस साल 50 वां विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र द्वारा पृथ्वी दिवस को आधिकारिक तौर पर 2009 में अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई थी।
पृथ्वी दिवस 2020 का विषय: Climate Action. आयोजकों ने बताया कि जलवायु परिवर्तन पर मिलकर कार्रवाई करने के कारण, इस मुद्दे को 50 वीं वर्षगांठ का जश्न मनाने के लिए सबसे अधिक दबाव वाला विषय बना दिया है।
पृथ्वी दिवस का इतिहास:
इस दिन की जरुरत को 1970 में लगभग 20 मिलियन अमेरिकियों द्वारा महसूस किया गया था, जब उन्हें एहसास हुआ था कि मातृ पृथ्वी की रक्षा करना अत्यंत महत्वपूर्ण आवश्यक है। इस तरह, इस वर्ष ही पहली बार पृथ्वी दिवस मनाया गया था। हर साल इस दिन दुनिया भर से अरबों लोग विभिन्न गतिविधियों जैसे कि पेड़ लगाना, सफाई अभियान, और अन्य मदर नेचर के माध्यम से भाग लेते हैं।



475 वर्ष पुराना वसई कैथेड्रल को यूनेस्को...
UGC ने पूरे भारत में 32 फर्जी यूनिवर्सिट...
राष्ट्रपति भवन में लुटियंस की जगह लगाई ग...

