Categories: Uncategorized

डीआरडीओ ने हाइपरसोनिक मिसाइलों के लिए स्क्रैमजेट तकनीक का किया सफल परीक्षण

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर व्हीकल (HSTDV) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, जो ध्वनि की गति तुलना में छह गुना अधिक क्षमता वाला मानव रहित स्क्रैमजेट वाहन है। यह परीक्षण ओडिशा के तट के पास व्हीलर द्वीप में डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम लॉन्च कॉम्प्लेक्स से किया गया था। इसके साथ ही भारत अब, अमेरिका, रूस और चीन के उस एलीट क्लब में शामिल हो गया है जिसने हाइपरसोनिक प्रौद्योगिकी का विकास और सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
About HSTDV
  • HSTDV स्वदेशी रूप से विकसित हाइपरसोनिक वायु-श्वास स्क्रैमजेट तकनीक का परीक्षण करता है। स्क्रैमजेट वायु-श्वास जेट इंजन का एक प्रकार है, जो ध्वनि की गति की तुलना में बहुत अधिक गति वाले एयरफ्लो को संभालने की क्षमता रखता है।
  • हाइपरसोनिक क्रूज यान को एक विशेष सॉलिड रॉकेट मोटर का उपयोग करके लॉन्च किया गया था, जो इसे 30 किलोमीटर की ऊंचाई तक ले जाएगा। योजना अनुसार क्रूज़ वाहन लॉन्च वाहन से अलग हो गया और हवा लेने लगा।
  • हाइपरसोनिक दहन निरंतर बना रहा और क्रूज़ यान अपने निर्धारित रास्ते पर ध्वनि की गति की तुलना में छह गुना अधिक वेग से चलता रहा, जो 20 सेकंड से अधिक समय तक लगभग दो किलोमीटर प्रति सेकंड है।
  • ईंधन इंजेक्शन और स्क्रैमजेट के ऑटो-इग्निशन जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं ने तकनीकी परिपक्वता का प्रदर्शन किया।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • DRDO के अध्यक्ष: डॉ. जी. सतीश रेड्डी.
  • DRDO मुख्यालय: नई दिल्ली.

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

गगनयान IADT-02 क्या है? ISRO ने किया अहम एयर ड्रॉप टेस्ट, जानिए

गगनयान मिशन के लिए दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02) 10 अप्रैल, 2026 को सतीश…

55 seconds ago

ज्योतिराव फुले जयंती 2026: भारत में 200वीं जयंती वर्ष की शुरुआत

भारत हर साल 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती मनाता है। वे भारतीय…

13 mins ago

ऑपरेशन हिमसेतु: सेना ने भारत-चीन सीमा के निकट 48 घंटों में जोखिम भरा बचाव अभियान पूरा किया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फँसे 1,400 से ज़्यादा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को…

15 hours ago

कलाई-II हाइड्रो प्रोजेक्ट क्या है? कैबिनेट ने ₹14,105 करोड़ की स्वच्छ ऊर्जा योजना को मंज़ूरी दी

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को मज़बूत करने के लिए, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

16 hours ago

2025 में वैश्विक व्यापार ने नई ऊंचाइयां छुईं: प्रमुख विजेता, हारने वाले और भारत की स्थिति

2025 में वैश्विक व्यापार ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, क्योंकि सामानों का निर्यात $26.3 ट्रिलियन तक…

16 hours ago

संजय खन्ना BPCL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…

18 hours ago