Categories: Appointments

WHO के कार्यकारी बोर्ड में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करेंगे भारतवंशी डॉ. विवेक मूर्ति

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतवंशी डा. विवेक मूर्ति को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के कार्यकारी बोर्ड में अमेरिका का प्रतिनिधि नियुक्त किया है। 45 वर्षीय डा. मूर्ति अबी अमेरिका के सर्जन जनरल के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मूर्ति अपनी वर्तमान भूमिका में रहते हुए नया प्रभार संभालेंगे। इसकी जानकारी व्हाइट हाउस की तरफ से दी गई है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

मार्च 2021 में अमेरिकी सीनेट ने देश के 21वें ‘सर्जन जनरल’ के तौर पर उनकी नियुक्ति अनुमोदित की थी। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में 19वें ‘सर्जन जनरल’ के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं। डॉ. मूर्ति अमेरिकी स्वास्थ्य सेवाओं को स्पष्ट, सुसंगत व न्यायसंगत मार्गदर्शन देने व संसाधन मुहैया कराते हुए बेहतर बनाने के लिए जिम्मेदार हैं।

 

डॉ. विवेक मूर्ति

 

अमेरिका में सर्जन जनरल का काम एक स्वस्थ देश की नींव रखने में मदद करना है। व्हाइट हाउस ने कहा, ‘डॉ मूर्ति 21वें सर्जन जनरल के रूप में सेवा करते हुए स्वास्थ्य संबंधी गलत सूचनाओं के बढ़ते प्रसार, युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य संकट, समेत कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दों पर काम कर रहे हैं। व्हाइट हाउस ने कहा, भारतीय मूल के पहले ‘सर्जन जनरल’ डॉ. मूर्ति मियामी में पले-बढ़े और हार्वर्ड, येल स्कूल ऑफ मेडिसिन और येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से पढ़ाई की। वह एक प्रसिद्ध चिकित्सक, शोध वैज्ञानिक, उद्यमी एवं लेखक हैं। डॉ. मूर्ति की पत्नी डॉ. एलिस चेन और दो बच्चे हैं।

 

Find More Appointments Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

6 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

7 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

8 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

8 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

12 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

12 hours ago