Categories: Appointments

डॉ. वसुधा गुप्ता ने आकाशवाणी और समाचार सेवा प्रभाग की प्रधान महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया

भारतीय सूचना सेवा की वरिष्‍ठ अधिकारी डॉ. वसुधा गुप्‍ता ने आकाशवाणी और आकाशवाणी समाचार सेवा प्रभाग की प्रधान महानिदेशक का कार्यभार संभाल लिया है। वे अब तक आकाशवाणी की महानिदेशक के रूप में कार्य कर रहीं थी। डॉ. वसुधा गुप्‍ता ने पिछले एक वर्ष में आकाशवाणी को सक्रिय और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1989 बैच की अधिकारी डॉ. गुप्ता ने अपने 33 साल से अधिक समय के सेवाकाल में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में विभिन्‍न पदों पर कार्य किया। वे पत्र सूचना कार्यालय की महानिदेशक भी रहीं।

 

डॉ. वसुधा गुप्ता की शैक्षणिक उपलब्धियाँ और परिवर्तनकारी नेतृत्व

डॉ. वसुधा गुप्‍ता ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली से वित्‍त विषय में पीएचडी की डिग्री प्राप्‍त की है। उन्‍होंने आकाशवाणी समाचार में अपर महानिदेशक के रूप में कार्य करते हुए क्षेत्रीय भाषाओं में सोशल मीडिया प्लेटफार्म की शुरुआत करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

कोविड-19 महामारी के दौरान डॉ. वसुधा गुप्ता का अभिनव योगदान

पत्र सूचना कार्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. वसुधा गुप्ता ने कोविड महामारी की चुनौतीपूर्ण अवधि के दौरान सूचना प्रसार विधाओं को तैयार करने और उन्‍हें लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें विभिन्न मीडिया मंचों पर भारत सरकार के लिए फीडबैक डैशबोर्ड विकसित करने की महत्वपूर्ण पहल का नेतृत्व करने और तथ्य-जांच प्रणाली की स्थापना का श्रेय भी हासिल है।

 

Find More Appointments Here

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

जानें कौन हैं Sanjay Jamuar, जिन्हें बनाया गया दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल का पहला CEO

संजय जमुआर (Sanjay Jamuar) को दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (डीएमआईएल) का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

3 hours ago

नवजात शिशुओं के लिए पहली बार Malaria की खास दवा को मिली मंजूरी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बच्चों में मलेरिया के मामले और इससे मौत के जोखिमों…

3 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा ऐलान, मैं राजनीति छोड़ दूंगा; जानें वजह

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि वे साल 2027 में अपना दूसरा…

3 hours ago

आंध्र प्रदेश ने ₹13,000 करोड़ का विशाल मशरूम मिशन शुरू किया

आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने लगभग ₹13,000 करोड़ के निवेश के साथ पहले 'मशरूम मिशन'…

4 hours ago

केन्‍या के Sebastian Sawe ने 2 घंटे के अंदर पूरी की मैरानथन, बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

केन्‍या के सेबास्टियन सावे (Sebastian Sawe) ने लंदन मैराथन में इतिहास रच दिया। सावे दुनिया…

4 hours ago

ISSF Junior World Cup 2026: अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर भारतीय निशानेबाज़

भारतीय निशानेबाजों ने काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप 2026 में 16 पदक जीतकर…

4 hours ago