Home   »   डॉ. वसुधा गुप्ता ने आकाशवाणी और...

डॉ. वसुधा गुप्ता ने आकाशवाणी और समाचार सेवा प्रभाग की प्रधान महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया

डॉ. वसुधा गुप्ता ने आकाशवाणी और समाचार सेवा प्रभाग की प्रधान महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया |_3.1

भारतीय सूचना सेवा की वरिष्‍ठ अधिकारी डॉ. वसुधा गुप्‍ता ने आकाशवाणी और आकाशवाणी समाचार सेवा प्रभाग की प्रधान महानिदेशक का कार्यभार संभाल लिया है। वे अब तक आकाशवाणी की महानिदेशक के रूप में कार्य कर रहीं थी। डॉ. वसुधा गुप्‍ता ने पिछले एक वर्ष में आकाशवाणी को सक्रिय और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1989 बैच की अधिकारी डॉ. गुप्ता ने अपने 33 साल से अधिक समय के सेवाकाल में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में विभिन्‍न पदों पर कार्य किया। वे पत्र सूचना कार्यालय की महानिदेशक भी रहीं।

 

डॉ. वसुधा गुप्ता की शैक्षणिक उपलब्धियाँ और परिवर्तनकारी नेतृत्व

डॉ. वसुधा गुप्‍ता ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली से वित्‍त विषय में पीएचडी की डिग्री प्राप्‍त की है। उन्‍होंने आकाशवाणी समाचार में अपर महानिदेशक के रूप में कार्य करते हुए क्षेत्रीय भाषाओं में सोशल मीडिया प्लेटफार्म की शुरुआत करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

कोविड-19 महामारी के दौरान डॉ. वसुधा गुप्ता का अभिनव योगदान

पत्र सूचना कार्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. वसुधा गुप्ता ने कोविड महामारी की चुनौतीपूर्ण अवधि के दौरान सूचना प्रसार विधाओं को तैयार करने और उन्‍हें लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें विभिन्न मीडिया मंचों पर भारत सरकार के लिए फीडबैक डैशबोर्ड विकसित करने की महत्वपूर्ण पहल का नेतृत्व करने और तथ्य-जांच प्रणाली की स्थापना का श्रेय भी हासिल है।

 

Find More Appointments Here

 

डॉ. वसुधा गुप्ता ने आकाशवाणी और समाचार सेवा प्रभाग की प्रधान महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया |_4.1

 

FAQs

कोरोना वायरस की शुरुआत कब हुई थी?

कोरोना वायरस विश्वमारी (2019–20) की शुरुआत एक नए किस्म के कोरोनवायरस (2019-nCoV) के संक्रमण के रूप में मध्य चीन के वुहान शहर में 2019 के मध्य दिसंबर में हुई थी।