भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी डॉ. वसुधा गुप्ता ने आकाशवाणी और आकाशवाणी समाचार सेवा प्रभाग की प्रधान महानिदेशक का कार्यभार संभाल लिया है। वे अब तक आकाशवाणी की महानिदेशक के रूप में कार्य कर रहीं थी। डॉ. वसुधा गुप्ता ने पिछले एक वर्ष में आकाशवाणी को सक्रिय और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1989 बैच की अधिकारी डॉ. गुप्ता ने अपने 33 साल से अधिक समय के सेवाकाल में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में विभिन्न पदों पर कार्य किया। वे पत्र सूचना कार्यालय की महानिदेशक भी रहीं।
डॉ. वसुधा गुप्ता ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली से वित्त विषय में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने आकाशवाणी समाचार में अपर महानिदेशक के रूप में कार्य करते हुए क्षेत्रीय भाषाओं में सोशल मीडिया प्लेटफार्म की शुरुआत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पत्र सूचना कार्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान डॉ. वसुधा गुप्ता ने कोविड महामारी की चुनौतीपूर्ण अवधि के दौरान सूचना प्रसार विधाओं को तैयार करने और उन्हें लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें विभिन्न मीडिया मंचों पर भारत सरकार के लिए फीडबैक डैशबोर्ड विकसित करने की महत्वपूर्ण पहल का नेतृत्व करने और तथ्य-जांच प्रणाली की स्थापना का श्रेय भी हासिल है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
फिल्मों की दुनिया में कई ऐसे कलाकार हुए हैं जिन्होंने अपनी दमदार अभिनय क्षमता से…
भारत ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026 (World Para Athletics Grand Prix 2026) में…
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2026 (National Vaccination Day 2026) भारत में हर वर्ष 16 मार्च को…
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री मधु मल्होत्रा (Madhu Malhotra) का 13 मार्च 2026 को 71 वर्ष की…
प्रसिद्ध तमिल कवि और गीतकार वैरामुथु को वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से…
प्रसिद्ध हेवी मेटल बैंड मोटरहेड (Motörhead) के दिग्गज गिटारिस्ट फिल कैंपबेल का 64 वर्ष की…