केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान ने देश में दूध उत्पादन में अनुकरणीय योगदान के लिए कृत्रिम गर्भाधान में शामिल किसानों, सहकारी समितियों और तकनीशियनों को राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार 26 नवंबर 2022 को डॉ. बाबू राजेंद्र प्रसाद अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र, जीकेवीके कैंपस, बेंगलुरु, कर्नाटक में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह के दौरान प्रदान किया गया। मंत्री ने कहा, वैश्विक उत्पादन में 32 प्रतिशत योगदान के साथ भारत सबसे अधिक दुग्ध उत्पादक है। देश में 222 सहकारी समितियाँ हैं जिनमें 17 मिलियन से अधिक किसान दूध की आपूर्ति करते हैं।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार पशुधन और डेयरी क्षेत्र में सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक है, जिसका उद्देश्य स्वदेशी मवेशीयों को पालने वाले किसानों, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियनों और डेयरी सहकारी समितियों/ दुग्ध उत्पादक कंपनी/ डेयरी किसान उत्पादक संगठनों की पहचान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है।
भारत ने साल 2028 में होने वाले संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक जलवायु परिवर्तन सम्मेलन COP33…
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 09 अप्रैल 2026 को ऑर्थोडॉक्स ईस्टर की छुट्टियों के दौरान…
हर साल 10 अप्रैल को 'विश्व होम्योपैथी दिवस' मनाया जाता है। यह दिन होम्योपैथी के…
बेंगलुरु की डिजिटल लेंडिंग कंपनी KreditBee ने फंडिंग के एक नए राउंड में $280 मिलियन…
भारत के सेंट्रल बैंक ने छोटे व्यवसायों को मदद देने के लिए एक नया कदम…
एक बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम में, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बाद ईरान और अमेरिका…