Categories: Uncategorized

डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा: जाने कैसा रहेगा पूरा कार्यक्रम, किन स्थानों का करेंगे दौरा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी 2020 को अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल और अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प के साथ भारत की दो दिनों की यात्रा पर आ रहे हैं। इस दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीय समृद्ध व विविधतापूर्ण संस्कृति से रूबरू होने के लिए आगरा का ताजमहल, साबरमती आश्रम और राष्ट्रपति भवन सहित कुछ प्रमुख स्थानों का दौरा करेंगे।

हम यहाँ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा के दौरान होने प्रमुख कार्यक्रमों पर नज़र डालेंगे ।



24 फरवरी 2020: पहले दिन


डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी को गुजरात के अहमदाबाद में पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इसके बाद 22 किमी लंबे एक रोड शो का आयोजन किया जाएगा, जिसके मार्ग पर देशभर के कलाकार अपनी प्रस्‍तुतियों से राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का स्‍वागत करेंगे। इस मार्ग पर 28 से भी अधिक मंच बनाए गए हैं, जहां कलाकार पारम्‍परिक परिधानों में लोकनृत्‍य, संगीत और योग मुद्राओं की प्रस्‍तुति देंगे। अहमदाबाद पहुँचने के साथ ही डोनाल्ड ट्रम्प गुजरात का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन जाएंगे
रोड शो के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए साबरमती आश्रम भी जाएंगे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, उन्हें भेंट के रूप में एक चरखा और गांधी के जीवन पर लिखित पुस्तक सहित महात्मा गांधी की तस्वीर दी जाएंगी।
“नमस्ते ट्रम्प” कार्यक्रम:


साबरमती आश्रम यात्रा के बाद, दोनों नेता गुजरात के अहमदाबाद में स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम “सरदार पटेल स्टेडियम” पहुंचेंगे जहां भव्य कार्यक्रम “नमस्ते ट्रम्प” में हिस्सा लेंगे और इसे संबोधित करेंगे, ये स्टेडियम “मोटेरा स्टेडियम” के नाम से भी जाना जाता है। “नमस्ते ट्रम्प” कार्यक्रम जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे में लगभग 1.25 लाख लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है।

ताजमहल का दीदार:

“नमस्ते ट्रम्प” कार्यक्रम के बाद, अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल दुनिया के 7 अजूबों में शामिल आगरा का प्रतिष्ठित “ताजमहल” देखने के लिए उत्तर प्रदेश के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे। ताजमहल का दीदार करने के बाद, प्रतिनिधि मंडल अपने शेष कार्यक्रमों के लिए दिल्ली रवाना हो जाएगा।

दूसरे दिन: 25 फरवरी 2020

यात्रा के दूसरे दिन, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में अमेरिकी राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत करने के बाद मुलाकात करेंगे। साथ ही राष्ट्रपति कोविंद दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में अमेरिकी राष्ट्रपति के सम्मान राज भोज का भी आयोजन करेंगे। इसके बाद राज घाट पर पहुँच कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।



राज घाट के बाद, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल हैदराबाद हाउस पहुंचेगा जहां अमेरिकी राष्ट्रपति और भारतीय प्रधान मंत्री द्वारा दोनों देशों के बीच वर्तमान साझेदारी और भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस चर्चा में रणनीतिक सहयोग, रक्षा, आतंक रोकने, कारोबार, ऊर्जा व द्विपक्षीय विषयों पर चर्चा होगी। इसके के बाद, अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल भारत में अमेरिकी दूतावास में सीईओ गोलमेज बैठक के लिए आएंगे। यहां, अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ देश के शीर्ष व्यापारिक व्यक्तियों के साथ बातचीत होगी।

कार्यक्रम के अंत में, अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल वायु सेना के एक विमान में नई दिल्ली से अमेरिका के लिए रवाना हो जाएगा।




[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस 2026: गौरव, संस्कृति और प्रगति

अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस 2026 (Arunachal Pradesh Foundation Day 2026) 20 फरवरी को मनाया जाएगा।…

4 hours ago

भारत एआई शिखर सम्मेलन 2026 में ‘नई दिल्ली फ्रंटियर एआई इम्पैक्ट प्रतिबद्धताएँ’ लॉन्च

भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी…

4 hours ago

2026 का बिजनेस माइलस्टोन: राजस्व की दौड़ में अमेज़न ने वॉलमार्ट को पीछे छोड़ा

वर्ष 2026 में एक ऐतिहासिक कॉर्पोरेट उपलब्धि दर्ज हुई, जब Amazon ने वार्षिक राजस्व के…

4 hours ago

IPC ने प्रतिबंध हटाया: रूसी और बेलारूसी खिलाड़ी मिलान-कोर्टिना 2026 में भाग लेंगे

कई वर्षों के प्रतिबंधों के बाद, अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (IPC) ने आधिकारिक रूप से मिलान-कोर्टिना…

4 hours ago

विश्व में भूख से लड़ने के लिए दो लाख टन चावल आपूर्ति करेगा भारत

भारत दुनियाभर में चल रहे मानवीय कार्यों के लिए दो लाख टन टूटे चावल की…

5 hours ago

वैश्विक कूटनीतिक पहल के बीच भारत ट्रंप के गाज़ा शांति बोर्ड में पर्यवेक्षक के रूप में शामिल

भारत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयोजित गाज़ा पुनर्निर्माण और स्थिरीकरण पर केंद्रित…

5 hours ago