Categories: Uncategorized

बांग्लादेश में भाषा आंदोलन के शहीदों की याद में मनाया गया “शहीद दिवस”

बांग्लादेश में बांग्ला भाषा आंदोलन में जान गवाने वालों शहीदों की याद में 21 फरवरी को “शहीद दिवस” के रूप में मनाया गया है जिसे ‘अमर एकुशे’ के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन हर साल भाषा आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।
बांग्लादेश के राष्ट्रपति एम अब्दुल हामिद और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शहीदों को श्रद्धांजलि देकर दिन की शुरुआत की, जिन्होंने भाषा आन्दोलन के दौरान ढाका में 21 फरवरी 1952 को पाकिस्तानी पुलिस की गोलीबारी के दौरान अपनी जान गंवा दी थी।


बांग्लादेश का भाषा आंदोलन:

बांग्लादेश के भाषा आंदोलन की शुरुआत 1948 में हुई और यह अपने चरम पर तब पहुंच गया जब विरोध कर रहे लोगो पर पकिस्तान सरकार ने गोलियां चला दी, जिसमे आठ लोगों की जान चली गई थी। यह आंदोलन तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) की आधिकारिक भाषा बंगला को बनाने के बाद ही समाप्त हुआ था। इस आंदोलन के परिणामस्वरूप, हर साल 21 फरवरी को बांग्लादेश के भाषा आंदोलन के शहीदों की याद में शहीद दिवस मनाया जाता है। साथ ही यूनेस्को ने भी इस संघर्ष में शहीद हुए युवाओं की याद में 1999 में 21 फरवरी को मातृभाषा दिवस के रूप में मनाए जाने का अपनाया था।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

विश्व डिज़ाइन दिवस 2026: आधुनिक जीवन को आकार देने में डिज़ाइन क्यों मायने रखता है

विश्व डिज़ाइन दिवस हर साल 27 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन हमारी रोज़मर्रा…

15 mins ago

क्या अब अमेरिका में तीन साल तक नहीं मिलेगा H-1B वीजा?, जानें सबकुछ

अमेरिका में हाल ही में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के एक समूह ने कांग्रेस (अमेरिकी…

2 days ago

नीतू समरा को Noida International Airport का अंतरिम CEO नियुक्त किया गया

नीतू समरा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) का निया सीईओ नियुक्त किया गया है।…

2 days ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 703.3 अरब डॉलर

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो 17 अप्रैल,…

2 days ago

भारत ने मालदीव को 30 अरब रुपये की निकासी मंजूर की

भारत की ओर से मालदीव को दी जा रही आर्थिक और वित्तीय सहायता की पहली…

2 days ago

विश्व मलेरिया दिवस 2026: तिथि, विषय और वैश्विक प्रयासों की व्याख्या

विश्व मलेरिया दिवस 2026 हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाएगा, ताकि मलेरिया के बारे…

2 days ago