Categories: Miscellaneous

डिजीयात्रा’ की सुविधा दिल्ली, वाराणसी और बैंगलोर हवाई अड्डे पर शुरू

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 1 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डिजी यात्रा सुविधा का उद्घाटन किया। यह सुविधा नई दिल्ली के साथ केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे बैंगलोर और लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, वाराणसी में भी शुरू की गई है। शुरुआत में डिजीयात्रा की सुविधा केवल घरेलू उड़ानों के लिए होगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

डिजी यात्रा सुविधा के तहत प्रारंभ में 7 हवाईअड्डों का चयन किया गया है। पहले चरण में इसे दिल्ली, वाराणसी और बेंगलुरु में शुरू किया गया है। दूसरे चरण में इसे मार्च 2023 तक 4 और हवाईअड्डों पर शुरू किया जाएगा। सरकार की योजना मार्च 2023 तक दूसरे चरण में जीएमआर हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, हैदराबाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे कोलकाता, पुणे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पुणे और विजयवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, विजयवाड़ा में डिजीयात्रा सुविधा शुरू करने की है। बाद में, सुविधा देश के विभिन्न हवाई अड्डों पर लागू किया जाएगा।

 

डिजीयात्रा क्या है

 

डिजी यात्रा (Digi Yatra) को खासतौर पर पैसेंजर्स को पेपरलेस और हसल-फ्री ट्रैवलिंग एक्सपीरियंस देने के लिए बनाए गया है। यह मोबाइल ऐप फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी पर काम करती है। इसमें यात्रियों के चेहरे की पहचान की जाती है, और इससे सेल्फ-बैग ड्रॉप और चेक-इन की सुविधा दी जाती है। हालांकि, इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों को Digi Yatra ID क्रिएट करनी होगी। इसे फिलहाल डोमेस्टिक फ्लाइट के यात्रियों के लिए लॉन्च किया जा रहा है।

Find More Miscellaneous News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago