Categories: Banking

डिजिटल भुगतान में 24.13 प्रतिशत की बढ़ोतरीः RBI सूचकांक

देशभर में डिजिटल भुगतान सितंबर तक के एक साल में 24.13 प्रतिशत बढ़ गया। भारतीय रिजर्व बैंक के सूचकांक से यह आंकड़ा सामने आया है। देश में ऑनलाइन लेनदेन को अपनाने की दर पर नजर रखने वाले आरबीआई-डीपीआई के मुताबिक सितंबर, 2022 में यह सूचकांक 377.46 पर रहा जबकि मार्च में यह 349.30 और सितंबर, 2021 में 304.06 रहा था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

आरबीआई ने हाल ही में जारी एक बयान में डिजिटल भुगतान सूचकांक (डीपीआई) के आंकड़े जारी किए। रिजर्व बैंक ने कहा कि भुगतान ढांचे और भुगतान प्रदर्शन में खासी वृद्धि के दम पर सभी मानकों पर आरबीआई-डीपीआई सूचकांक बढ़ा है। अपने आरंभ से सूचकांक शृंखला निम्नानुसार है:

अवधि आरबीआई-डीपीआई सूचकांक
मार्च 2018 (आधार) 100
मार्च 2019 153.47
सितंबर 2019 173.49
मार्च 2020 207.84
सितंबर 2020 217.74
मार्च 2021 270.59
सितंबर 2021 304.06
मार्च 2022 349.30
सितंबर 2022 377.46

 

केंद्रीय बैंक ने मार्च, 2018 में डिजिटल भुगतान की वृद्धि पर नजर रखने के लिए इस सूचकांक की शुरुआत की थी। इसे पांच व्यापक मानदंडों पर तैयार किया जाता है जिनमें भुगतान ढांचा और आपूर्ति पक्ष जैसे कारक शामिल हैं। पहले इसे चार महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता था लेकिन मार्च, 2021 से यह हर छमाही में एक बार जारी होता है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत ने चिप निर्माण को बढ़ावा देने के लिए ₹1 ट्रिलियन फंड की योजना बनाई

भारत घरेलू सेमीकंडक्टर (चिप) निर्माण को मजबूत करने और वैश्विक सेमीकंडक्टर केंद्र बनने के लक्ष्य…

2 hours ago

नीति आयोग ने दूसरी वार्षिक “फिसकल हेल्थ इंडेक्स” रिपोर्ट जारी की

NITI Aayog ने फिसकल हेल्थ इंडेक्स 2026 (Fiscal Health Index 2026 का दूसरा वार्षिक संस्करण…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने धर्म की स्वतंत्रता विधेयक 2026 को मंजूरी दी

छत्तीसगढ़ की राज्य मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के मसौदे को मंजूरी दे…

17 hours ago

शैलेश कुमार ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2026 में गोल्ड जीता

भारतीय पैरा एथलीट शैलेश कुमार ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर…

18 hours ago

दिल्ली ने हाईवे प्रदूषण से लड़ने हेतु भारत का पहला माइक्रोएल्गी एयर टावर लगाया

नई दिल्ली में प्योरएयर टॉवर (PureAir Tower) नामक भारत का पहला माइक्रोएल्गी आधारित एयर प्यूरीफिकेशन…

19 hours ago

भारत महिला हॉकी टीम ने हॉकी विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया

भारत की महिला हॉकी टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया…

20 hours ago