Categories: National

धर्मेंद्र प्रधान ने प्रशिक्षुता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने हेतु NAPS में DBT की शुरुआत की

देशभर में अपरेंटिस ट्रेनिंग में इंडस्ट्री और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को नेशनल अपरेंटिस प्रमोशन स्कीम (National Apprenticeship Promotion Scheme (NAPS)) में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (Direct Benefit Transfer (DBT)) स्कीम लॉन्च की। इस स्कीम के लिए सरकार ने करीब 15 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसका फायदा अप्रेंटशिप ट्रेनिंग करने वाले एक लाख से ज्यादा युवाओं को मिलेगा। यह स्किल डेवलपमेंट में नया दौर शुरू करने में मदद करेगा।

नेशनल अपरेंटिस प्रमोशन स्कीम (NAPS) क्या है?

नेशनल अपरेंटिस प्रमोशन स्कीम को 2016 में शुरू किया गया था। 2016 के बाद से 31 जुलाई, 2023 तक 25 लाख युवा ट्रेनिंग ले चुके हैं। 2.6 लाख युवा वित्त वर्ष 2023-24 में ट्रेनिंग ले चुके हैं। इसका उद्देश्य युवाओं को क्वालिटी ट्रेनिंग उपलब्ध कराना है।

 

ट्रेनिंग सेंटर्स की संख्या बढ़ी

सरकार की ओर से सभी सेक्टर्स के लिए क्वालिटी ट्रेनिंग उपलब्ध कराने के लिए इनिशिएटिव उठाए जा रहे हैं। इसी स्कीम के तहत ट्रेनिंग सेंटर्स की संख्या बढ़कर 2023-24 में 40,665 हो गई है, जो कि 2018-19 में 6,755 थी। प्रधान की ओर से कहा गया कि NAPS के शुरू होने के बाद महाराष्ट्र, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, केरल, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अपरेंटिस ट्रेनिंग सेंटर्स में 488 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

 

Find More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago