Categories: Ranks & Reports

दिल्ली का खान मार्केट दुनिया का 22वां सबसे महंगा हाई स्ट्रीट रिटेल स्थान

दिल्ली का खान मार्केट किराये के लिहाज से दुनिया का 22वां सबसे महंगा खुदरा बाजार है। यहां वार्षिक किराया 217 डॉलर प्रति वर्गफुट है। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी कुशमैन एंड वेकफील्ड ने एक रिपोर्ट में यह दावा किया है। पिछले साल इस सूची में खान मार्केट इस मामले में 21वें स्थान पर था।

कंपनी ने अपनी रिपोर्ट ‘दुनिया के प्रमुख बाजार’ जारी की। इसमें दुनिया के मुख्य शहरों के प्रमुख बाजारों में खुदरा तौर पर जमीन या दुकानों के किराये का विश्लेषण किया गया है। कुशमैन एंड वेकफील्ड ने बयान में कहा कि दिल्ली का खान मार्केट दुनिया के शीर्ष 25 सबसे महंगे मुख्य बाजारों में शामिल है।

कोरोना महामारी से पहले की तुलना में वर्तमान वृद्धि (सितंबर तिमाही के दौरान) सात प्रतिशत और सालाना आधार पर तीन प्रतिशत की वृद्धि के साथ खान मार्केट प्रतिष्ठित वैश्विक प्रमुख बाजार सूची में 22वें स्थान पर है।

 

सबसे महंगे बाजार ये हैं

न्यूयार्क की फिफ्थ एवेन्यू ने दुनिया के सबसे महंगे खुदरा बाजार के रूप में अपनी शीर्ष रैंकिंग बरकरार रखी है। मिलान का विया मोंटेनापोलियोन एक स्थान चढ़कर तथा हांगकांग के सिम शा त्सुई को हटाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गया। वहीं, इस सूची में सिम शा त्सुई तीसरे स्थान पर खिसक गया है। लंदन में न्यू बांड स्ट्रीट ने चौथा और पेरिस में एवेन्यू डेस चैंप्स-एलिसीस ने पांचवां स्थान बरकरार रखा।

कंपनी ने कहा कि सबसे बड़ी छलांग इस्तांबुल (तुर्किए) के इस्तिकलाल स्ट्रीट ने लगाई, जो मुद्रास्फीति के बीच 31वें से 20वें स्थान पर पहुंच गया। इसका किराया पिछले वर्ष की तुलना में दोगुने से अधिक हो गया। कुशमैन एंड वेकफील्ड ने कहा कि भारत में शीर्ष पांच बाजारों में खान मार्केट व कनाट प्लेस, लिंकिंग रोड (मुंबई), गैलेरिया मार्केट (गुरुग्राम) और पार्क स्ट्रीट (कोलकाता) है।

 

भारत में शीर्ष 5 सबसे महंगी मुख्य सड़कें

  1. खान मार्केट (दिल्ली)
  2. कनॉट प्लेस (दिल्ली)
  3. लिंकिंग रोड (मुंबई)
  4. गैलेरिया मार्केट (गुरुग्राम)
  5. पार्क स्ट्रीट (कोलकाता)

 

Find More Ranks and Reports Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

बी.पी. सिंह ने नौसेना मुख्यालय में महानिदेशक नौसैनिक आयुध का कार्यभार संभाला

बी.पी. सिंह ने नई दिल्ली में नेवल हेडक्वार्टर में नेवल आर्मामेंट (DGONA) के नए डायरेक्टर…

34 seconds ago

छह बार के सांसद केपी उन्नीकृष्णन का 89 वर्ष की आयु में निधन

कांग्रेस के पुराने नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री केपी उन्नीकृष्णन का 89 साल की उम्र…

22 mins ago

16 अप्रैल से नई दिल्ली में भारत करेगा ‘भारत स्टील समिट’ की मेजबानी

भारत 16 अप्रैल 2026 से नई दिल्ली में भारत स्टील 2026 समिट होस्ट करेगा। दो…

35 mins ago

भारत और कनाडा के बीच यूरेनियम आपूर्ति पर समझौता, जानें विस्तार से

भारत और कनाडा ने 02 मार्च 2026 को यूरेनियम एवं महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति को…

3 hours ago

विश्व वन्यजीव दिवस 2026: थीम, इतिहास और महत्व

विश्व वन्यजीव दिवस हर वर्ष 3 मार्च को मनाया जाता है ताकि ग्रह के जीवों…

3 hours ago

वाराणसी ने मेगा वृक्षारोपण अभियान से बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

वाराणसी ने एक घंटे के अंदर 2,51,446 पौधे लगाकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम…

20 hours ago