Categories: International

राजनाथ सिंह दो दिवसीय मिस्र दौरे पर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय यात्रा पर  मिस्र (Defence Minister Egypt Visit) पहुंचेंगे, जहां वह अपने मिस्र के समकक्ष के द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे। रक्षा मंत्री 19 से 20 सितंबर को मिस्र का आधिकारिक दौरा करेंगे। जहां वह दोनों देशों के दोस्ती और रक्षा सहयोग को बढ़ावा के मुद्दे पर बात करेंगे। रक्षा मंत्री की इस यात्रा से भारत-मिस्र संबंधों में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

अपनी यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मिस्र के रक्षा और सैन्य उत्पाद मंत्री जनरल मोहम्मद जाकी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। जनरल जाकी मिस्र सेनाओं के कमांडर-इन-चीफ़ भी हैं। दोनों मंत्री द्विपक्षीय रक्षा संबंधों की समीक्षा करेंगे, सैन्य-से-सैन्य संबंधों को तेज करने के लिए नई पहल का पता लगाएंगे और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को गहरा करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

 

रक्षा मंत्री के यात्रा के पीछे उद्देश्य क्या है?

भारतीय रक्षा मंत्रालय की एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच सैन्य संबंधों को बढ़ाने के लिए नई पहल के संभावनाओं पर होगा। इसके अतिरिक्त दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया जाएगा। इसके साथ ही राजनाथ सिंह मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से भी मुलाकात करेंगे।

 

इस साल की शुरुआत में मिस्र और भारत ने अगले पांच वर्षों में वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार को 7.62 अरब डॉलर से बढ़ाकर 12 अरब डॉलर करने का लक्ष्य रखा था। यह फैसला तब किया गया जब दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी 25-26 जुलाई 2022 तक काहिरा में मिले थे।

 

यात्रा का महत्व

भारत वर्तमान में मिस्र में 3.15 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है, जो कि भारत द्वारा किसी देश में किए गए सबसे बड़े निवेशों में से एक है। इसके अलावा, विभिन्न भारतीय कंपनियां मिस्र में कई परियोजनाओं पर काम कर रही हैं। भारत और मिस्र के बीच पहले से सौहार्दपूर्ण रक्षा संबंध रहे हैं। दोनों देशों के बीच घनिष्ठ रक्षा सहयोग रहे हैं, विशेष रूप से दोनों देशों की वायु सेनाओं ने 1960 के दशक एकदूसरे को सहयोग किया था।

Find More International News

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…

6 hours ago

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

6 hours ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

9 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

10 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

11 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

11 hours ago