Categories: Uncategorized

केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ा

केन्द्रीय सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (Dearness allowance) बढ़ा दिया है। सरकार ने भत्ता 5 फीसदी बढ़ा दिया है, जिसका मतलब है की भत्ता 12 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी हो गया है। यह निर्णय प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कैबिनेट बैठक में लिया गया है। इस भत्ते की रकम जुलाई 2019 से दी जाएगी। इस फैसले की वजह से सरकारी खजाने पर 16 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

कैबिनेट ने जम्मू और कश्मीर के डेवलपमेंट पैकेज के अंतर्गत 5,300 परिवारों को शामिल करने की मंजूरी दी है, जिन्होंने शुरुआत में राज्य से बाहर जाने का विकल्प चुना था, लेकिन बाद में वापस जम्मू और कश्मीर में आकर बस गए थे। इससे डेवलपमेंट पैकेज परिवारों को मौजूदा योजना के अंतर्गत 5.5 लाख रुपये की केवल एक बार वित्तीय सहायता दी जाएगी।
कैबिनेट ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थियों को धनराशि जारी करने की पूर्व शर्त के रूप में आधार-सीडेड डेटा की अनिवार्यता में छूट दी है। यह छूट 30 नवंबर 2019 तक दी जाएगी। इससे बड़ी संख्या में किसानों को तत्काल लाभ होगा, जो इस आवश्यकता के कारण लाभ उठाने में सक्षम नहीं थे।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago