Categories: Sports

David Warner ने वर्ल्ड कप में पूरे किए 1000 रन, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड

ऑस्‍ट्रेलिया के अनुभवी ओपनर डेविड वॉर्नर ने भारत के खिलाफ वर्ल्‍ड कप 2023 के पांचवें मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में वॉर्नर ने वर्ल्‍ड कप इतिहास में अपने 1,000 रन पूरे कर लिए हैं। डेविड वॉर्नर ने वर्ल्‍ड कप में खेलते हुए केवल 19 पारियों में 1,000 रन का आंकड़ा पार किया। इस तरह वॉर्नर वर्ल्‍ड कप इतिहास में सबसे तेज 1,000 रन पूरे करने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। वॉर्नर ने इस दौरान भारत के महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्‍तान एबी डीविलियर्स जैसे दिग्‍गजों को पीछे छोड़ा।

बता दें कि वनडे वर्ल्‍ड कप में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने के मामले में सचिन तेंदुलकर और एबी डीविलियर्स संयुक्‍त रूप से दूसरे स्‍थान पर हैं। इन दोनों दिग्‍गज बल्‍लेबाजों ने वर्ल्‍ड कप की 20 पारियों में 1000 रन का आंकड़ा पार किया था। सौरव गांगुली और विव रिचर्ड्स संयुक्‍त रूप से तीसरे स्‍थान पर काबिज हैं। गांगुली और रिचर्ड्स ने 21 पारियों में 1000 रन का आंकड़ा पार किया था।

वनडे वर्ल्‍ड कप में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले बल्‍लेबाज

19- डेविड वॉर्नर

20 – सचिन तेंदुलकर/ एबी डीविलियर्स

21 – विव रिचर्ड्स / सौरव गांगुली

22 – मार्क वॉ/ हर्शेल गिब्‍स।

 

डेविड वॉर्नर की बड़ी उपलब्धि

डेविड वॉर्नर ने अपने नाम एक और खास उपलब्धि दर्ज कराई। वनडे वर्ल्‍ड कप में वॉर्नर 1000 रन का आंकड़ा पार करने वाले चौथे ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज बने। वॉर्नर के अलावा रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्‍ट और मार्क वॉ ही वनडे वर्ल्‍ड कप में 1000 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब हुए हैं।

 

वनडे वर्ल्‍ड कप में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाज

1743 – रिकी पोंटिंग

1085 – एडम गिलक्रिस्‍ट

1004 – मार्क वॉ

1001* – डेविड वॉर्नर*

987 – मैथ्‍यू हेडन

 

 

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

1 day ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 days ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 days ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 days ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

2 days ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

2 days ago