Categories: Uncategorized

CSIR-CMERI ने कार्यस्थल के लिए कोविड सुरक्षा प्रणाली (COPS) का किया अनावरण

दुर्गापुर स्थित CSIR-CMERI द्वारा कार्यस्थलों के लिए कोविड सुरक्षा प्रणाली (COVID Protection System) का अनावरण किया गया है। कार्यस्थल के लिए COPS में तीन इकाइयाँ शामिल है, जिनमें संपर्क रहित सोलर बेस्ड इंटेलिजेंट मास्क ऑटोमेटेड डिस्पेंसिंग यूनिट कम थर्मल स्कैनर (IntelliMAST), टचलेस नल (TouF) और 360 डिग्री कार फ्लशर शामिल हैं।


IntelliMAST:

इंटेलीजेंट निगरानी कियोस्क, कस्टमाइज्ड सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस के जरिये शरीर के तापमान की जाँच और पहचान करता है कि उस व्यक्ति ने फेस मास्क पहना है या नहीं। IntelliMAST इंटेलीमास्ट किसी भी बड़े संगठन में पर्यवेक्षण कर्मचारियों की सुरक्षा और एहतियात उपायों का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने में मदद करेगा।

Touchless Faucet (TouF):

यह सिस्टम घरों एवं कार्यालय परिसरों के लिए लॉन्‍च किया गया है। यह 30 सेकंड के अन्दर एक साथ एक ही नल से तरल साबुन और पानी का वितरण करता है, और किसी भी बिना लक्षण वाले व्यक्ति से परिवार के सदस्यों के बीच संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने में मददगार होगा।
360° Car Flusher:

यह प्रणाली कारों को साफ करने के लिए होगी, जिसमे एक सोडियम हाइपोक्लोराइट वाटर स्क्रीन होता है जो यह सुनिश्चित करेगा कि सैनिटाइजर डिफ्यूज्ड वाटर का पर्याप्त शक्ति तथा कवरेज के साथ समान रूप से कार की बॉडी/पहियों के ऊपर एवं नीचे फैल जाए, जिसके लिए यह विशिष्ट नोजल डिजाइन का उपयोग करता है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

Menaka Guruswamy ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली LGBTQ सांसद

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने हाल ही में सांसद के रूप में…

34 mins ago

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक की सर्वाधिक पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी

भारत ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत…

58 mins ago

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

16 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

17 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

17 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

18 hours ago