Categories: National

भारत से कॉफी का निर्यात लगभग 2% बढ़कर 4 लाख टन हो गया

देश का कॉफी निर्यात वर्ष 2022 में 1.66 प्रतिशत बढ़कर चार लाख टन हो गया। कॉफी बोर्ड ने यह जानकारी दी। भारत कॉफी का एशिया का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक देश है। वर्ष 2021 में यह निर्यात 3.93 लाख टन रहा था।मूल्य के लिहाज से कॉफी का निर्यात पिछले साल के 6,984.67 करोड़ रुपये के मुकाबले वर्ष 2022 में बढ़कर 8,762.47 करोड़ रुपये का हो गया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

भारत इंस्टेंट कॉफी यानी तैयार कॉफी पाउडर के अलावा रोबस्टा और अरेबिका दोनों किस्मों का निर्यात करता है। बोर्ड के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, रोबस्टा कॉफी का निर्यात पिछले वर्ष के 2,20,997 टन से मामूली रूप से घटकर वर्ष 2022 में 2,20,974 टन रह गया। इसी तरह, अरेबिका कॉफी किस्म का निर्यात भी 50,292 टन से 11.43 प्रतिशत घटकर 44,542 टन रह गया।

 

हालांकि, इंस्टेंट कॉफी का निर्यात वर्ष 2022 में 16.73 प्रतिशत बढ़कर 35,810 टन हो गया, जो पिछले वर्ष 29,819 टन था।आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष 2022 में लगभग 99,513 टन कॉफी का पुन: निर्यात किया गया था, जो पिछले वर्ष के 92,235 टन से अधिक था। इटली, जर्मनी और रूस भारतीय कॉफी के प्रमुख निर्यात गंतव्य हैं। फसल वर्ष 2022-23 (अक्टूबर-सितंबर) में कॉफी उत्पादन 3,93,400 टन रहने का अनुमान है, जबकि पिछले साल 3,42,000 टन का उत्पादन हुआ था।

 

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

FIFA वर्ल्ड कप 2026 पर WADA बैन का खतरा टला: आगे क्या होगा?

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सरकारी अधिकारियों को…

9 hours ago

Forbes List 2026: 30 साल से कम उम्र के सबसे युवा अरबपति, वैश्विक रुझानों का खुलासा

हाल ही में जारी 2026 के सबसे युवा अरबपतियों (30 वर्ष से कम) की सूची…

9 hours ago

भारत के टेक्सटाइल एक्सपोर्ट में तमिलनाडु आगे, गुजरात पीछे—क्या है वजह?

तमिलनाडु 2024-25 में भारत का शीर्ष टेक्सटाइल निर्यातक राज्य बनकर उभरा है, जिसने गुजरात और…

9 hours ago

भारत–वियतनाम सहयोग: जनजातीय कल्याण और समावेशी विकास पर बढ़ता फोकस

भारत और वियतनाम ने जनजातीय एवं जातीय विकास के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत…

10 hours ago

Wipro ने GIFT City में शुरू किया AI हब, BFSI सेवाओं को मिलेगा बड़ा बूस्ट

भारत की प्रमुख आईटी कंपनी Wipro ने गांधीनगर स्थित GIFT City में एक नया एआई…

11 hours ago

महिला शक्ति का उदय: 2026 में 150 स्वयं निर्मित अरबपतियों का रिकॉर्ड

2026 में दुनिया भर में स्वयं के दम पर बनी (सेल्फ-मेड) महिला अरबपतियों की संख्या…

11 hours ago