Home   »   पेटा इंडिया ने ओडिशा के मुख्यमंत्री...

पेटा इंडिया ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को ‘हीरो टू एनिमल्स अवार्ड’ से किया सम्मानित

पेटा इंडिया ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को 'हीरो टू एनिमल्स अवार्ड' से किया सम्मानित |_3.1
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पशु अधिकारों के लिए लड़ने वाली संस्था PETA India द्वारा ‘हीरो टू एनिमल्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें नोवेल कोरोनवायरस महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान ओडिशा में सामुदायिक पशुओं को खाना खिलाने के लिए राशि आवंटित करने के लिए पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) द्वारा सम्मानित किया गया है।
लॉकडाउन से न केवल लोग बल्कि जानवरों भी बड़े स्तर पर प्रभावित हुए है। मुख्यमंत्री ने पशुओं की भुखमरी समस्या को देखते हुए राज्य के पशुओं का भरण-पोषण करने के लिए राहत कोष से 54 लाख रुपये मंजूर किए। जानवरों को खाना-खिलाने के लिए की गई पहल ओडिशा के पांच नगर निगमों और सभी 48 नगरपालिकाओं में आयोजित की जा रही है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पेटा की स्थापना: 22 मार्च, 1980
  • मुख्यालय: नॉरफ़ॉक, वर्जीनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका.

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *