फ्रांस में दो वैज्ञानिकों ने सफेद हाइड्रोजन का सबसे बड़ा ज्ञात भंडार खोजा है, जो एक स्वच्छ ऊर्जा संसाधन है जो जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में मदद कर सकता है। हाइड्रोजन साफ एनर्जी (Clean energy) का सबसे अच्छा सोर्स है। लेकिन हाइड्रोजन बनाने के लिए आमतौर पर बहुत ज्यादा ऊर्जा और फैंसी प्रयोगशालाओं की जरूरत होती है। अब फ्रांस के दो वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसी ही खोज की है। इसकी मदद से धरती को जलवायु परिवर्तन से बचाया जा सकता है।
दरअसल, सफेद हाइड्रोजन एक प्रकार की हाइड्रोजन है जो प्राकृतिक रूप से पाई जाती है। यह वैज्ञानिकों के लिए काफी नई है। लैब में बनी हाइड्रोजन के विपरीत, सफेद हाइड्रोजन को बनाने के लिए बहुत ज्यादा एनर्जी की जरूरत नहीं होती है। बता दें, वैज्ञानिक सोचते थे कि बहुत सारा प्राकृतिक हाइड्रोजन नहीं मिल सकता है। लेकिन अब ये मिला है जिससे सभी काफी आशावादी हो गए हैं। इसकी मदद से धरती को बचाया जा सकता है।
हाइड्रोजन के अलग-अलग “रंग” हो सकते हैं। सफेद हाइड्रोजन एक प्राकृतिक प्रकार है जो धरती की क्रस्ट से आता है। दूसरे रंग, जैसे हरा और ग्रे हाइड्रोजन, लैब में बनती हैं और उन्हें बनाने में बड़ी मात्रा में एनर्जी का इस्तेमाल किया जाता है। ग्रीन हाइड्रोजन पानी को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को अलग-अलग करने से बनता है। जबकि ग्रे हाइड्रोजन मीथेन गैस से बनती है।
Find More International News Here
संजय जमुआर (Sanjay Jamuar) को दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (डीएमआईएल) का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी…
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बच्चों में मलेरिया के मामले और इससे मौत के जोखिमों…
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि वे साल 2027 में अपना दूसरा…
आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने लगभग ₹13,000 करोड़ के निवेश के साथ पहले 'मशरूम मिशन'…
केन्या के सेबास्टियन सावे (Sebastian Sawe) ने लंदन मैराथन में इतिहास रच दिया। सावे दुनिया…
भारतीय निशानेबाजों ने काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप 2026 में 16 पदक जीतकर…