Categories: National

CJI यू यू ललित ने किया NALSA के नागरिक सेवा केंद्र का उद्घाटन

देश के चीफ जस्टिस (CJI) जस्टिस उदय उमेश ललित ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के नवनिर्मित राष्ट्रीय कार्यालय सेंटर फार सिटीजन सर्विस का उद्घाटन किया। NALSA को दी गई जैसलमेर हाउस की जगह का उपयोग अब किया जाएगा। सीजेआई उदय उमेश ललित एनएएलएसए के प्रमुख संरक्षक हैं। इस अवसर पर न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति एस के कौल तथा उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीश भी मौजूद थे। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ एनएएलएसए के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams 

एनएएलएसए का दफ्तर पहले जामनगर हाउस में था जिसे 09 नवंबर 2021 को उच्चतम न्यायालय के ‘एडिशनल बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स’ में स्थानांतरित कर दिया गया था। एनएएलएसए का गठन विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत किया गया था, जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग को निशुल्क कानूनी सुविधाएं मुहैया कराना तथा लोक अदालतें आयोजित करना है।

CJI ने कहा कि अब आम जनता NALSA के साथ सीधे ही संपर्क कर सकेगी। इस कार्यालय में अब कोई भी व्यक्ति कानूनी सहायता के लिए सीधे संपर्क कर सकेगा। NALSA के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद डा जस्टिस डी वाई चन्द्रचूड़ ने अपने पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत की।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • नालसा की स्थापना: 9 नवंबर 1995;
  • नालसा मुख्यालय स्थान: नई दिल्ली;
  • नालसा का आदर्श वाक्य: सभी के लिए न्याय तक पहुंच।

Find More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

3 hours ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

3 hours ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

4 hours ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

4 hours ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

4 hours ago

राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’: दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों का उत्सव

पर्पल फेस्ट (Purple Fest) का विशेष आयोजन 13 मार्च 2026 को राष्ट्रपति भवन में किया…

6 hours ago