नेपाल को इन्टरनेट पहुँच उपलब्ध कराते हुए भारत के एकाधिकार को तोड़ते हुए चीन नेपाल का दूसरा इंटरनेट सेवा प्रदाता बन गया है. हांगकांग और बीजिंग स्थित चाइना टेलीकॉम ग्लोबल (सीटीजी) ने नेपाल के लिए वैकल्पिक साइबर-कनेक्टिविटी प्रदान करने हेतु नेपाल दूरसंचार के साथ समूह बना लिया है. सीटीजी 2012 में बनाई गई थी.
अब तक, नेपाल को ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शनों का उपयोग करते हुए भारतीय दूरसंचार ऑपरेटरों के माध्यम से वैश्विक इंटरनेट नेटवर्क से जोड़ा गया था.
IBPS Clerk Mains 2017 परीक्षा के लिए उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य –
- नेपाल की राजधानी – काठमांडू, प्रधान मंत्री- शेर बहादुर देउबा.
- चीन की राजधानी – बीजिंग, राष्ट्रपति-शी जिनपिंग
- चीन का हांगकांग डेटा सेंटर एशिया के सबसे बड़े वैश्विक डेटा केंद्रों में से एक है.
स्रोत- द हिंदू



इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध...
भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने व...
LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-क...

