Categories: State In News

सीएम मनोहर लाल ने लांच किया ई-उपहार पोर्टल और सीएम डैश बोर्ड

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सभी विभागों की विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट एक क्लिक पर जान सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें मिले उपहार नीलाम होंगे। नीलामी से प्राप्त होने वाली राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा होगी और जनकल्याण कार्यों पर खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीएम डैशबोर्ड और सीएम उपहार पोर्टल को लांच किया। सीएम डैशबोर्ड पोर्टल से सभी विभागों की वास्तविक समीक्षा की जा सकेगी। सभी मुख्य योजनाओं पर उच्च स्तरीय निर्णयों की जानकारी इस पर उपलब्ध होगी। समीक्षा के दौरान अधिकारियों को मौजूद नहीं रहना होगा। किस अधिकारी व विभाग ने तय समय में काम किया, कितने डिफाल्टर हुए, कौन से काम में देरी हुई, ये सब मुख्यमंत्री को ऑनलाइन दिखेगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सभी विभागों की कार्यप्रणाली और योजनाओं की जानकारी मुख्यमंत्री के लिए सभी बड़े व छोटे स्तरों पर उपलब्ध होगी। इस पर कार्यप्रणाली की ट्रैकिंग की जा सकेगी और रिपोर्टों का विश्लेषण करना आसान होगा। पुराने और नये डाटा की तुलना की जा सकेगी। यह डैशबोर्ड अत्याधुनिक बिजनेस इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर के साथ इन हाउस विकसित किया गया है। उपहार पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्राप्त सभी बहुमूल्य भेंटों को पूरे पारदर्शी तरीके से ऑनलाइन नीलाम किया जाएगा। सीएम उपहार पोर्टल पर देश का कोई भी नागरिक उपहार की ई-नीलामी के लिए बोली लगा सकता है, सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को विजेता घोषित कर उपहार उसे प्रदान कर दिया जाएगा। बेस प्राइज 11 हजार रुपये रहेगा।

Find More State In News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

3 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

3 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

3 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

4 hours ago

जन विश्वास संशोधन विधेयक 2026 पारित: 784 प्रावधानों में बड़ा बदलाव

लोकसभा ने 1 अप्रैल, 2026 को जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर…

4 hours ago

मेघालय ने दूरदराज के इलाकों में हाई-स्पीड इंटरनेट पहुँचाने के लिए Starlink India के साथ साझेदारी की

मेघालय ने पूरे राज्य में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए Starlink के साथ साझेदारी…

4 hours ago