Categories: Ranks & Reports

केंद्र सरकार कराएगा शहरों का स्वच्छ वायु सर्वेक्षण, 131 शहरों का चयन

देश के चुनिंदा शहरों का स्वच्छ वायु सर्वेक्षण होगा। इसमें 131 ऐसे शहरों को शामिल किया गया है, जो राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के लिए पहले से ही अपनी वायु गुणवत्ता पर काम कर रहे हैं। यह सर्वे पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के मार्गदर्शन में स्वच्छ वायु गुणवत्ता आयोग द्वारा तय मानकों के अनुसार होगा।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

इसमें वायु गुणवत्ता आयोग द्वारा स्वच्छ वायु के लिए शहरी कार्ययोजना के तहत इन शहरों को चुना गया हैं। इन शहरों को 2025-26 तक अपना वायु प्रदूषण 40 फीसदी तक कम करना है। इन शहरों को आबादी के आधार पर तीन समूहों में बांटा गया है। इसमें पहले समूह में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले 47 शहर, दूसरे समूह में तीन से 10 लाख की आबादी वाले 44 शहर और तीसरे समूह में तीन लाख से कम आबादी वाले 40 शहर शामिल हैं।

दरअसल, गुजरात के एकता नगर में पर्यावरण और वन मंत्रालय के दो दिन चलने वाले राष्ट्रीय वन मंत्रियों के सम्मेलन में प्रदूषण को नियंत्रित करने और इसके शमन के लिए एक समानांतर सत्र में राज्यों के राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम-एनसीएपी में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण- शहरों की रैंकिंग पर दिशा-निर्देशों की जानकारी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ साझा की गई। इसमें प्रेरणा ऑनलाइन पोर्टल पर इसके मानकों की जानकारी दी गई है। इसमें शहरों को स्व-मूल्यांकन करना आवश्यक है।

Find More Ranks and Reports Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

8 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

8 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

9 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

9 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

10 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

11 hours ago