Categories: National

रेलवे 117 स्टेशनों पर लगाएगा पैनिक स्विच

सेंट्रल रेलवे (Central Railway) के महाप्रबंधक राम करण यादव ने कहा है कि 117 रेलवे स्टेशनों पर पैनिक स्विच लगाए जाएंगे। कार्यभार संभालने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में यादव ने कहा कि मध्य रेलवे अपने नेटवर्क के 117 स्टेशनों पर ये पैनिक स्विच स्थापित करेगा।

 

पैनिक स्विच क्या करेंगे?

पैनिक स्विच रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मियों को सतर्क करेगा। किसी आपात स्थिति का सामना करने पर यात्री आरपीएफ से मदद मांगने के लिए इन स्विचों को दबा सकते हैं। स्विचों को लगाने के लिए मध्य रेलवे ने रेलटेल के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह एसे स्विच होंगे, जिसे दबाने पर आरपीएफ कंट्रोल को अलर्ट मिल जाएगा। जिसके बाद सीसीटीवी चेक कर तुरंत यात्रियों को मदद भेजी जाएगी। स्विचों के लगाने की प्रक्रिया एक वर्ष के भीतर पूरी होने की उम्मीद है।

 

लोकल ट्रेनों में लगेगा सीसीटीवी

संवाददाता सम्मेलन में सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक राम करण यादव ने कहा कि मुंबई की लोकल ट्रेनों में सभी महिला कोचों पर मार्च 2024 तक एक आपातकालीन टॉकबैक प्रणाली और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। अभी तक 771 महिला कोचों में से 512 कोचों में पहले से ही आपातकालीन टॉकबैक प्रणाली और 421 कोचों में सीसीटीवी लगे हुए हैं। सेंट्रल रेलवे अपने मुंबई नेटवर्क में लगभग 1850 उपनगरीय सेवाओं, 145 DEMU-MEMU ट्रेनों और 371 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का प्रबंधन करता है, जिसमें पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

AI की नई छलांग: Microsoft का MAI-Transcribe-1 तेज, सटीक और किफायती

AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…

2 days ago

आउटर स्पेस ट्रीटी 1967 क्या है? सिद्धांत, सदस्य और महत्व

बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…

2 days ago

भारतीय नौसेना INS अरिदमन: विशेषताएँ, भूमिका और रणनीतिक महत्व की व्याख्या

भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…

2 days ago

Raja Ravi Varma की पेंटिंग ने रचा इतिहास, बनी भारत की सबसे महंगी कलाकृति

भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…

2 days ago

भारत डोपिंग मामलों में सबसे ऊपर, एआईयू की सूची में केन्या को पीछे छोड़ा

एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…

2 days ago

पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का समापन: कर्नाटक विजयी रहा

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…

2 days ago