केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ‘ऑपरेशन मेघ चक्र’ के तहत बाल यौन उत्पीड़न से संबंधित सामग्री (सीएसएएम) के ऑनलाइन प्रसार से जुड़े दो मामलों में 19 राज्यों और एक केंद्र-शासित प्रदेश में 56 ठिकानों की तलाशी ली। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। छापेमारी अभियान क्लाउड स्टोरेज सेवाओं पर लक्षित है, जिसका इस्तेमाल अपराधी बच्चों के साथ अवैध यौन गतिविधियों के ऑडियो-विजुअल प्रसारित करने के लिए करते हैं। इसी के चलते इस अभियान को ‘ऑपरेशन मेघ चक्र’ नाम दिया गया।
इंटरपोल से मिली जानकारी के बाद सीबीआइ ने इस अपराध से जुड़े लोगों की पहचान करने के लिए 200 अधिकारियों की अलग-अलग टीमें गठित की थीं। लोगों की पहचान सुनिश्चित होने के बाद एजेंसी ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पिछले साल भी सीबीआइ ने आपरेशन ‘कार्बन’ के तहत आनलाइन बाल यौन शोषण के खिलाफ कार्रवाई की थी। आपरेशन ‘मेघ चक्र’ के तहत सीबीआइ ने जिन स्थानों पर छापे मारे उनमें दिल्ली, हरियाणा में फतेहाबाद और फरीदाबाद, उत्तराखंड में देहरादून, झारखंड में रांची और धनबाद, उत्तर प्रदेश में हाथरस और महाराजगंज, बिहार में सिवान और भागलपुर, पंजाब में गुरुदासपुर और होशियारपुर और हिमाचल प्रदेश में मंडी शामिल है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अमेरिका के आर्मी वॉर कॉलेज (AWC) कार्लाइल बैरक्स…
भारत ने जापान द्वारा रक्षा निर्यात ढांचे में संशोधन करने के हालिया कदम का स्वागत…
सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत के कड़ी रुख से घबराया पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय मंचों…
श्रीकांत वेलामाकन्नी को NASSCOM का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और…
राजेश कुमार अग्रवाल ने पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) में निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया…
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने तीन साल की अवधि के लिए AU स्मॉल फाइनेंस बैंक…