कार्लोस अल्काराज ने हाल ही में जिरी लेहेका को 7-5, 6-7(5), 6-2 से हराते हुए एचएसबीसी चैंपियनशिप 2025 का फाइनल अपने नाम कर लिया। यह उनका दूसरा क्वींस क्लब खिताब है। 22 साल के स्पेनिश खिलाड़ी ने इस सीजन का पांचवां खिताब जीता। उनके करियर की यह 21वीं टूर-लेवल ट्रॉफी है, जिसे जीतने के लिए उन्होंने रोमांचक और शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज ने 23 जून 2025 को खेले गए फाइनल में चेक गणराज्य के जीरी लेहेका को कड़े मुकाबले में 7-5, 6-7(5), 6-2 से हराकर क्वीन क्लब चैंपियनशिप का दूसरा खिताब जीत लिया। यह जीत विम्बलडन से ठीक एक सप्ताह पहले अल्कराज की जबरदस्त फॉर्म का संकेत देती है। 22 वर्षीय स्पेनिश स्टार अब लगातार तीसरा विम्बलडन खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ इस साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम में उतरेंगे।
कार्लोस अल्कराज (स्पेन)
उम्र: 22 वर्ष
ग्रैंड स्लैम खिताब: 5
ताकत: जबरदस्त एथलेटिक क्षमता, विविधता और मानसिक मजबूती
विम्बलडन चैंपियन: 2023 और 2024
जीरी लेहेका (चेक गणराज्य)
उम्र: 23 वर्ष
उभरते हुए खिलाड़ी, शक्तिशाली ग्राउंडस्ट्रोक्स
खेल शैली में दिग्गज इवान लेंडल की झलक
अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…
लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…
दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…
भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…
कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…
देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…