भारतीय सेना की 117 इंजीनियर रेजीमेंट की कैप्टन सुरभि जखमोला सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में विदेशी असाइनमेंट पर तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी। अधिकारी को दंतक प्रोजेक्ट के तहत भूटान भेजा जाएगा। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) भारत में एक कार्यकारी सड़क निर्माण बल है जो भारतीय सशस्त्र बलों का समर्थन करता है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
कैप्टन जखमोला को भूटान में BRO की ओर से चलाए जा रहे प्रोजेक्ट दंतक के लिए तैनात किया गया है। इस बारे में BRO ने ट्वीट कर जानकारी दी है। बता दें कि कैप्टन जखमोला 117 इंजीनियर रेजीमेंट में तैनात हैं। BRO ने अपने ट्वीट मेंम कहा, “महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और पहली और ऐतिहासिक पहल के रूप में, 117 इंजीनियर रेजिमेंट की एक भारतीय सेना अधिकारी कैप्टन सुरभि जखमोला को BRO की ओर से भूटान में प्रोजेक्ट दंतक में तैनात किया गया है। वह बीआरओ में विदेशी असाइनमेंट पर तैनात होने वाली पहली महिला अधिकारी हैं।”
दंतक प्रोजेक्ट की शुरुआत 24 अप्रैल, 1961 को हुई थी। इस प्रोजेक्ट की शुरूआत भूटान के तीसरे राजा और भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की थी। इसके तहत भूटान में अब तक कई महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण किया गया है।
बीआरओ भारत में एक कार्यकारी सड़क निर्माण बल है जो भारतीय सशस्त्र बलों का सपोर्ट करता है।बीआरओ भारत की सीमाओं और मित्र पड़ोसी देशों में सड़क नेटवर्क का निर्माण और रखरखाव करता है। यह सशस्त्र बलों के ऑर्डर ऑफ बैटल में भी शामिल है, जो हर समय उनका समर्थन सुनिश्चित करता है। बीआरओ कोसीमा संपर्क में सुधार के लिए 2015 में पूरी तरह से रक्षा मंत्रालय में ट्रांसफर कर दिया गया था। तब से ये रक्षा मंत्रलालय के अंतर्गत ही कार्य करता है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
Lpg crisis in india reason: भारत वर्तमान में एक महत्वपूर्ण LPG कमी का सामना कर…
भारत घरेलू सेमीकंडक्टर (चिप) निर्माण को मजबूत करने और वैश्विक सेमीकंडक्टर केंद्र बनने के लक्ष्य…
NITI Aayog ने फिसकल हेल्थ इंडेक्स 2026 (Fiscal Health Index 2026 का दूसरा वार्षिक संस्करण…
छत्तीसगढ़ की राज्य मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के मसौदे को मंजूरी दे…
भारतीय पैरा एथलीट शैलेश कुमार ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर…
नई दिल्ली में प्योरएयर टॉवर (PureAir Tower) नामक भारत का पहला माइक्रोएल्गी आधारित एयर प्यूरीफिकेशन…