Categories: International

कैप्टन इब्राहिम त्रोरे बुर्किना फासो के राष्ट्रपति चुने गए

बुर्किना फासो में सैनिकों ने सरकारी प्रसारणकर्ता को अपने नियंत्रण में ले लिया और सैन्य तख्तापलट कर राष्ट्रपति बने। लेफ्टिनेंट कर्नल पॉल हेनरी सैंडाओगो डामिबा को सत्ता से बाहर करने की घोषणा की। सैन्य प्रवक्ता ने कैप्टन इब्राहिम त्रोरे को इस्लामिक चरमपंथ से जूझ रहे पश्चिमी अफ्रीकी देश का नया राष्ट्राध्यक्ष घोषित किया है। डामिबा और उनके सहयोगियों ने महज नौ महीने पहले ही लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति को सत्ता से बाहर कर दिया था और वह देश को अधिक सुरक्षित बनाने का वादा करके सत्ता में आए थे।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

हालांकि, हिंसा का दौर जारी रहा तथा हाल के महीनों में उनके नेतृत्व को लेकर असंतोष की आवाज बुलंद होने लगी थीं। संविधान और सरकार के निलंबन के साथ ये बुर्किना फासो का एक साल में दूसरा सैन्य तख्तापलट है। सेना के एक अधिकारी ने डामिबा पर देश में सुरक्षा बहाल करने के सेना के उद्देश्य को धोखा देने का आरोप लगाया। सैन्य अधिकारी ने कहा कि ‘बुर्किना फासो के लोग सुरक्षा की स्थिति में गिरावट का सामना कर रहे हैं। हमने सुरक्षा के मुद्दे पर कई बार ध्यान केंद्रित करने की कोशिश की है।

 

इस साल बुर्किना फासो में दूसरा तख्तापलट

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने देश में संवैधानिक व्यवस्था में वापसी की दिशा में क्षेत्रीय प्रयासों के लिए अपना पूर्ण समर्थन दिया है। बुर्किना फासो को देश के कुछ हिस्सों में सक्रिय आतंकवादी समूहों और आपराधिक नेटवर्क से लड़ने हेतु शांति, स्थिरता और एकता की जरूरत बताई है। गुटेरेस ने बुर्किना फासो के लोगों के साथ टिकाऊ शांति और स्थिरता की दिशा में उनके प्रयासों में साथ देने के लिए संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता की बात भी दोहराई। तख्तापलट इस साल बुर्किना फासो में दूसरा तख्तापलट था। इससे पहले 24 जनवरी को राष्ट्रपति रोच काबोरे को उखाड़ फेंका गया था, और दामिबा ने 16 फरवरी को शपथ ली थी।

 

पाकिस्तान में कई बार तख्तापलट

 

पाकिस्तान में कई बार तख्तापलट हो चुका है। आखिरी बार जनरल परवेज मुशर्ऱफ ने तख्तापलट किया था। मुशर्रफ ने तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को साल 1999 में सत्ता से बेदखल कर दिया था। परवेज मुशर्रफ इसके बाद खुद जनरल और राष्ट्रपति बन गए थे।

 

Find More International News

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

7 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

9 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

9 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

9 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

13 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

13 hours ago