Categories: Defence

बुलंद भारत: सशस्त्र बलों ने एकीकृत निगरानी और मारक क्षमता का परीक्षण किया

सीमा विवाद को लेकर चीन के साथ जारी तनातनी के बीच भारतीय सेना ने पूर्वी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से लगे ऊंचे आर्टिलरी रेंज क्षेत्र में एक एकीकृत निगरानी और मारक क्षमता का अभ्यास ‘बुलंद भारत’ किया है। बुलंद भारत के तहत अभ्यास में अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग और तवांग जिलों में तैनात विशेष बलों, उड्डयन और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवान शामिल हुए। साथ ही आर्टिलरी और इन्फैंट्री की निकट समन्वय में निगरानी और मारक क्षमता का अभ्यास किया गया। बता दें यह अभ्यास करीब एक महीने तक चला।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

बुलंद भारत अभ्यास: के बारे में

 

  • भारतीय सेना द्वारा आयोजित, यह अभ्यास निगरानी और गोलाबारी प्रशिक्षण दोनों का एक संयोजन था।
  • यह ईस्टर्न थिएटर में नए ऑपरेशनल हाई एल्टीट्यूड आर्टिलरी रेंज में हुआ, जो अपनी तरह का सबसे लंबा है।
  • महीने भर चले इस परीक्षण अभ्यास में ऊंचाई वाले क्षेत्र में नकली युद्ध जैसी स्थिति बनी, जिसमें खराब मौसम की स्थिति में सैनिकों और हथियारों का बखूबी प्रदर्शन किया गया।
  • इस दौरान इन्फैंट्री और आर्टिलरी रडार, हथियार प्रणालियों और हवा से समन्वित निगरानी और मारक क्षमता का भी अभ्यास किया गया।
  • इस दौरान लंबी दूरी तक मार मार करने वाली कई मल्टीमीडिया निर्बाध संचार तंत्र का भी परीक्षण किया गया।
  • इस अभ्यास ने पैदल सेना और तोपखाने इकाइयों की समन्वित निगरानी और मारक क्षमता के साथ-साथ हवा से आग को निर्देशित करने की उनकी क्षमता का प्रदर्शन किया।

Find More Defence News Here

 

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

Symbiosis University ने एशिया की पहली UNESCO चेयर शुरू की

सिम्बायोसिस स्किल्स एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने 'जेंडर इन्क्लूजन और स्किल डेवलपमेंट' पर एशिया की पहली…

12 hours ago

MobiKwik को RBI से NBFC की मंज़ूरी मिली, डिजिटल लेंडिंग के क्षेत्र में उतरने को तैयार

फिनटेक कंपनी One MobiKwik Systems को भारतीय रिज़र्व बैंक से नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) लाइसेंस…

12 hours ago

जानें कौन हैं एनालेना बेरबॉक, दिल्ली दौरे पर पहुंचीं UNGA अध्यक्ष

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की अध्यक्ष एनालेना…

13 hours ago

नीति आयोग की DPI@2047 पहल लॉन्च: 30 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य

भारत ने एक बड़े आर्थिक बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है, क्योंकि NITI Aayog…

13 hours ago

PV Sindhu ने BWF की परिषद के सदस्य के रूप में काम शुरू किया

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू (PV Sindhu) ने विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF)…

13 hours ago

LG विनय सक्सेना का घोषणा, लद्दाख में बनाए गए पांच नए जिले

लद्दाख में पांच नए जिलों की अधिसूचना जारी हो गई है। इसकी जानकारी खुद एलजी…

13 hours ago