
सीमा विवाद को लेकर चीन के साथ जारी तनातनी के बीच भारतीय सेना ने पूर्वी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से लगे ऊंचे आर्टिलरी रेंज क्षेत्र में एक एकीकृत निगरानी और मारक क्षमता का अभ्यास ‘बुलंद भारत’ किया है। बुलंद भारत के तहत अभ्यास में अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग और तवांग जिलों में तैनात विशेष बलों, उड्डयन और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवान शामिल हुए। साथ ही आर्टिलरी और इन्फैंट्री की निकट समन्वय में निगरानी और मारक क्षमता का अभ्यास किया गया। बता दें यह अभ्यास करीब एक महीने तक चला।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
बुलंद भारत अभ्यास: के बारे में
- भारतीय सेना द्वारा आयोजित, यह अभ्यास निगरानी और गोलाबारी प्रशिक्षण दोनों का एक संयोजन था।
- यह ईस्टर्न थिएटर में नए ऑपरेशनल हाई एल्टीट्यूड आर्टिलरी रेंज में हुआ, जो अपनी तरह का सबसे लंबा है।
- महीने भर चले इस परीक्षण अभ्यास में ऊंचाई वाले क्षेत्र में नकली युद्ध जैसी स्थिति बनी, जिसमें खराब मौसम की स्थिति में सैनिकों और हथियारों का बखूबी प्रदर्शन किया गया।
- इस दौरान इन्फैंट्री और आर्टिलरी रडार, हथियार प्रणालियों और हवा से समन्वित निगरानी और मारक क्षमता का भी अभ्यास किया गया।
- इस दौरान लंबी दूरी तक मार मार करने वाली कई मल्टीमीडिया निर्बाध संचार तंत्र का भी परीक्षण किया गया।
- इस अभ्यास ने पैदल सेना और तोपखाने इकाइयों की समन्वित निगरानी और मारक क्षमता के साथ-साथ हवा से आग को निर्देशित करने की उनकी क्षमता का प्रदर्शन किया।



मिज़ोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का...
राष्ट्रीय संरक्षण कार्यक्रम: भारत में बा...
Aadhaar प्रमाणीकरण लेनदेन नवंबर में 8.5 ...

