शीर्ष स्टॉक एक्सचेंज बीएसई के बोर्ड ने अपने प्रमुख आशीष चौहान के पुन: पांच साल के कार्यकाल को मंजूरी दी. चौहान, 2009 में उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में बीएसई में शामिल हुए थे. 2 नवंबर, 2012 को उन्हें पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए एमडी और सीईओ बनाया गया था.
श्री चौहान 1 नवंबर, 2022 तक बीएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ रहेंगे.
उपरोक्त समाचार से महत्वपूर्ण तथ्य-
- चौहान ने आईआईटी बॉम्बे से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी टेक और आईआईएम कोलकाता से पीजीडीएम किया हैं.
- उनके नेतृत्व में, बीएसई ने जनवरी 2017 में गांधीनगर, गिफ्ट सिटी में भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज, भारत इंटरनेशनल एक्सचेंज स्थापित किया.
स्त्रोत- द इकनोमिक टाइम्स



दिल्ली ओपन 2026: स्टेफानोस साकेलारिडिस न...
Q3 FY26 में भारत की GDP ग्रोथ 8.1% रहने ...
निधि छिब्बर को मिला NITI आयोग की मुख्य क...

