Home   »   चीन ने सबसे लंबे मिशन पर...

चीन ने सबसे लंबे मिशन पर भेजे दो अंतरिक्ष यात्री

चीन ने सबसे लंबे मिशन पर भेजे दो अंतरिक्ष यात्री |_3.1
चीनी अंतरिक्ष यान शेनज़ू-11 दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर सबसे लंबी अवधि के चीनी अंतरिक्ष मिशन के लिए रवाना हो गया है. दोनों अंतरिक्ष यात्री एक महीने तक अंतरिक्ष प्रयोगशाला थियानगोंग-2 में रहेंगे. अमरीका और रूस के बाद चीन अपने ही अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने वाला तीसरा देश बन गया है.

शेनज़ू-11 को सोमवार को गोबी रेगिस्तान के किनारे बने जियोचुयान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लॉन्च किया गया.  चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उम्मीद जताई कि इस क़दम से देश अंतरिक्ष में संभावनाएं तलाशने की दिशा में काफी आगे बढ़ेगा.
अब इस ख़बर से संबंधित कुछ प्रश्नों की बात करते हैं :
Q1. शेनज़ू-11 अंतरिक्ष मिशन लांच करने वाले देश का नाम बताइये ?
Q2. गोबी रेगिस्तान किस महाद्वीप में स्थित है ?
उत्तर
1. चीन
2. एशिया 


स्रोत – दि हिन्दू

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *