Home   »   तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सुश्री जयललिता का...

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सुश्री जयललिता का निधन

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सुश्री जयललिता का निधन |_50.1

तमिल नाडु की मुख्य मंत्री सुश्री जे जयललिता का 05 दिसम्बर को रात्रि 11:30 बजे निधन हो गया. 68 वर्षीय AIADMK प्रमुख ने चेन्नई के अपोलो अस्पताल में अपनी अंतिम सांसे लीं. वे एक बड़े हृदयाघात से गुजर रही थीं. जयललिता को बुखार और निर्जलीकरण की शिकायत के बाद 22 सितंबर, 2016 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वे पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकीं थीं. जयललिता के शव को उनके पोएस गार्डन आवास पर ले जाने से पूर्व, राजाजी हाल ले जाया जाएगा, जहाँ लोग दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं.

तमिल नाडु सरकार ने राज्य में 06 दिसम्बर से 07 दिन का शोक घोषित किया है. इस दौरान, सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. इस अवधि के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन भी आयोजित नहीं किया जाएगा. सरकार ने राज्य में सभी शिक्षण संस्थानों के लिए भी तीन दिन की छुट्टी की घोषणा की है. पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी ने भी जयललिता के सम्मान में सभी सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों के लिए एक दिन की छुट्टी की घोषणा की है.


                                                                                                         स्रोत – इंडियन एक्सप्रेस
Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published.