Home   »   भारतीय मूल की महिलाएं व्हाइट हाउस...

भारतीय मूल की महिलाएं व्हाइट हाउस फेलो प्रोग्राम के लिए चयनित

भारतीय मूल की महिलाएं व्हाइट हाउस फेलो प्रोग्राम के लिए चयनित |_40.1
प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस फेलो प्रोग्राम के लिए अमेरिका की भारतीय मूल की दो महिलाओं को चुना गया है। इस कार्यक्रम के तहत उन्हें अमेरिकी संघीय सरकार के उच्च स्तरों पर काम करने का सीधा अवसर मिलेगा।

कैलिफोर्निया की अंतरिक्ष विज्ञानी अंजली त्रिपाठी और शिकागो की चिकित्सक टीना आर. शाह का नाम उन 16 व्हाइट हाउस फेलो में शामिल है, जिन्हें 2016-17 के फेलो प्रोग्राम के लिए देशभर से चुना गया है।

त्रिपाठी हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अंतरिक्ष विज्ञानी हैं। उनके अध्ययन का प्रमुख विषय ग्रहों का निर्माण और विकास है। वह ग्रहों के निर्माण से जुड़े पर्यावरणों के वर्गीकरण के काम का नेतृत्व कर चुकी हैं। वहीँ, शाह फेफड़ों और सघन चिकित्सा से जुड़ी चिकित्सा-वैज्ञानिक हैं। उनका ध्यान मुख्य रूप से लंबी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए स्वास्थ्य-सेवा में सुधार पर केंद्रित है। 

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *