Home   »   डॉ के. के. अग्रवाल आईएमए के...

डॉ के. के. अग्रवाल आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त

डॉ के. के. अग्रवाल आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त |_2.1
डॉ के. के. अग्रवाल को सर्वसम्मति से वर्ष 2016-17 के लिए भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वर्तमान में डॉ अग्रवाल वर्तमान में आईएमए के महासचिव हैं।

भारतीय चिकित्सा संघ, डॉक्टरों का एक राष्ट्रीय स्वैच्छिक संगठन है जो डॉक्टरों के हित के साथ ही बड़े पैमाने पर समुदाय की भलाई के लिए भी काम करता है। इसका मुख्यालय दिल्ली में है और इसके 29 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में शाखायें हैं। इसमें कुल दो लाख 53 हजार से अधिक डॉक्टर सदस्य हैं और इसके पूरे देशभर में 1650 से अधिक सक्रिय स्थानीय शाखायें हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *