Home   »   आयुषी सेठी बनी मिस हिमालय

आयुषी सेठी बनी मिस हिमालय

आयुषी सेठी बनी मिस हिमालय |_40.1
धर्मशाला के मैक्लोडगंज में आयोजित मिस हिमालय पैजेंट-2016 की विजेता बिज़नस मैनेजमेंट की छात्रा, धर्मशाला के शामनगर की आयुषी सेठी रहीं. धर्मशाला की ही पारुल पटेल उपविजेता रहीं. पूर्व मिस हिमालय तान्शुमन गुरुंग ने आयुषी को मिस हिमालय का ताज पहनाया. आयुषी को 1 लाख जबकि पारुल को 50000 रु की इनामी राशि दी गई. 
यह  पैजेंट सीरिज़ का चौथा संस्करण था. इस अवसर पर डायरेक्टर लोबसांग वांग्याल ने कहा कि पैजेंट का उददेश्य युवा हिमालयी महिलाओं को सशक्त बनाना, हिमालयी लोगों के बीच दोस्ती बढ़ाना, और हिमालय के आसपास की समस्याओं के बारे में बात करना है.

अब इस ख़बर से संबंधित कुछ प्रश्नों की बात करते हैं :
1. मिस हिमालय पैजेंट-2016 की विजेता और उपविजेता का क्रमशः नाम बताइए ?
2. धर्मशाला शहर देश के किस पहाड़ी राज्य में स्थित है ?

उत्तर
1. आयुषी सेठी और पारुल पटेल
2. हिमाचल प्रदेश
                                                                                                                                  स्रोत – दैनिक जागरण
Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *