Home   »   सरकार ने राफ़ेल सौदे को मंजूरी...

सरकार ने राफ़ेल सौदे को मंजूरी दी

सरकार ने राफ़ेल सौदे को मंजूरी दी |_2.1
भारत सरकार ने बहुप्रतीक्षित राफेल सौदे को मंजूरी दे दी है। जिसके तहत भारत फ्रांस से करीब 58,853 करोड़ रुपये के 36 लड़ाकू विमान खरीदेगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को इसपर फ्रांस के रक्षा मंत्री ज्यां जीन यीव्स ली ड्रियान की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए जाएंगे।
पिछले 20 वर्षों में यह लड़ाकू विमानों की खरीद का पहला सौदा होगा। इसमें अत्याधुनिक मिसाइल लगे हुए हैं जिससे भारतीय वायु सेना को मजबूती मिलेगी। राफेल लड़ाकू विमानों की आपूर्ति 36 महीने में शुरू हो जाएगी और यह अनुबंध किये जाने की तारीख से 66 महीने में पूरी हो जाएगी।

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *