Categories: Uncategorized

पश्चिमी नौसेना कमान ने आयोजित किया सुरक्षा अभ्यास कार्यक्रम ‘प्रस्थान’

 


भारतीय नौसेना की पश्चिमी नौसेना कमान ने मुंबई से दूर अपतटीय विकास क्षेत्र (Offshore Development Area – ODA) में एक अपतटीय सुरक्षा अभ्यास, ‘प्रस्थान’ का आयोजन किया। यह अभ्यास अपतटीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक 6 महीने के बाद आयोजित किया जाता है। इसमें नौसेना बलों के अलावा, अभ्यास में भारतीय वायु सेना, तटरक्षक बल, ओएनजीसी, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट, जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट, सीमा शुल्क विभाग, राज्य मत्स्य विभाग, व्यापारिक समुद्री विभाग और समुद्री पुलिस की भागीदारी देखी गई।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


दिन भर चलने वाले इस अभ्यास के परिणामस्वरूप मुंबई से दूर अपतटीय रक्षा क्षेत्र में कई आकस्मिकताओं के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (Standard operating procedures – SOP) और प्रतिक्रियाओं में सुधार हुआ।


अभ्यास के बारे में:


यह अभ्यास मुंबई के पश्चिम में लगभग 38 nm स्थित ओएनजीसी के B-193 प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया गया था। आतंकवादी घुसपैठ, बम विस्फोट, हताहतों की निकासी, ख़ोज और बचाव, बड़ी आग, तेल रिसाव और सामूहिक निकासी जैसी आकस्मिकताओं का अभ्यास किया गया। इस अभ्यास ने सभी हितधारकों को पश्चिमी अपतटीय विकास क्षेत्र में प्रतिक्रिया देने और आकस्मिकताओं से निपटने के लिए उनकी तत्परता का आकलन करने के साथ-साथ समन्वित तौर-तरीके से एक साथ काम करने के लिए एक यथार्थ अनुभव प्रदान किया।


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:


  • नौसेना प्रमुख: एडमिरल आर हरि कुमार;
  • भारतीय नौसेना की स्थापना: 26 जनवरी 1950।


Find More News Related to Defence


Mohit Kumar

Recent Posts

उत्तराखंड में ‘नक्षत्र सभा’: खगोल-पर्यटन का नया अनुभव

उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड ने नक्षत्र सभा शुरू करने के लिए एक एस्ट्रो-टूरिज्म कंपनी स्टारस्केप्स…

1 day ago

वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स जारी, भारत 180 देशों में से 159वें स्थान पर

एक अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन, रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा जारी नवीनतम वार्षिक विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक…

1 day ago

संजय कुमार मिश्रा जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण के प्रमुख

केंद्र सरकार द्वारा सेवानिवृत्त न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा को वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण…

1 day ago

गाजा में फिलिस्तीनी पत्रकारों को मिला UNESCO गिलर्मो कैनो पुरस्कार 2024

एकजुटता और मान्यता के संकेत में, गाजा में संकट को कवर करने वाले फिलिस्तीनी पत्रकारों…

1 day ago

शशि भूषण सिंह की राष्ट्रीय जूट बोर्ड के सचिव के रूप में नियुक्ति

भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) के 2010 बैच के अधिकारी शशि भूषण सिंह को कपड़ा…

1 day ago

HDFC Bank के अध्यक्ष के रूप में अतनु चक्रवर्ती की पुनः नियुक्ति

एचडीएफसी बैंक ने घोषणा की कि बोर्ड द्वारा गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अतनु चक्रवर्ती…

1 day ago