भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के वरिष्ठ अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश को पत्र सूचना कार्यालय का प्रधान महानिदेशक नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। 1988 बैच के भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के अधिकारी एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक प्रकाश, जयदीप भटनागर की जगह पदभार संभालेंगे।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
IBPS PO Notification 2022 Out: Click Here to Download PDF
तीन दशक के अपने करियर में प्रकाश ने पत्र सूचना कार्यालय में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और नागर विमानन मंत्रालय में विभिन्न पदों पर सेवाएं दी हैं। इससे पहले प्रकाश केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। उन्हें सार्वजनिक संचार, मीडिया प्रबंधन, प्रशासन, नीति निर्माण और कार्यक्रम कार्यान्वयन के क्षेत्र में केंद्र सरकार में व्यापक अनुभव है। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों जैसे यूनेस्को, यूनिसेफ, यूएनडीपी और अन्य में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व किया है।
पीआईबी के पश्चिमी क्षेत्र के महानिदेशक मनीष देसाई, केंद्रीय संचार ब्यूरो में प्रकाश की जगह लेंगे। 1989 बैच के आईआईएस अधिकारी देसाई ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की विभिन्न मीडिया इकाइयों जैसे विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय, आकाशवाणी समाचार, प्रसार भारती और भारतीय जनसंचार संस्थान में सेवाएं दी हैं।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
Latest Notifications:
वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) ने वित्त वर्ष 2025–26 (FY26) के लिए…
पाई दिवस (Pi Day) हर वर्ष 14 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन गणितीय…
इस्लामोफोबिया से मुकाबला करने का अंतरराष्ट्रीय दिवस हर वर्ष 15 मार्च को मनाया जाता है।…
अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपना वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास फ्रीडम शील्ड (Freedom Shield) शुरू…
भारत के बीमा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन के तहत HDFC ERGO जनरल इंश्योरेंस…
98th Academy Awards का आयोजन 15 मार्च 2026 को डॉल्बी थिएटर, लॉस एंजिल्स में किया…