Categories: Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : एक महिला को शिक्षित करें और राष्ट्र को सशक्त बनायें

महिलाओं के सशक्तिकरण से तात्पर्य महिलाओ के सही या अच्छे कार्य करने से नहीं बल्कि स्मार्ट कार्य करने से है, उनके भीतर जन्म देने, पोषण और परिणत करने की शक्ति है.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) एक वैश्विक दिन है जो महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों के जश्न का दिन हैयह

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार उत्तरी अमेरिका और पूरे यूरोप में बीसवीं शताब्दी में श्रम आंदोलनों की गतिविधियों से प्रभाव से आरम्भ हुआ. आज महिलाएं जीवन के सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थान पर विराजमान हैं. उन्होंने अपना योगदान सभी क्षेत्रो में दिया है; वह बंधनकारी और विकास में बाधक सामाजिक नियमों को चुनौती दे रही हैं और समाज द्वारा बनाये गए बंधनों को तोड़कर आगे बढ़ रही हैं.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2017 का विषय है ‘Be Bold for Change’. यह अभियान एक बेहतर व्यवाहरिक दुनिया की ओर काम करने और एक अधिक लिंग (जेंडर) समावेशी दुनिया के लिए लोगों के सहयोग की अपेक्षा करता है. इस थीम का विचार नए सतत विकास लक्ष्यों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए गति का निर्माण करना, लैंगिक समानता हासिल करना और सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने के साथ सभी के लिए समावेशी और गुणवत्ता शिक्षा सुनिश्चित करना तथा आजीवन शिक्षा को बढ़ावा देना है.

भारतीय बैंकिंग जगत में, अरुंधति भट्टाचार्य और चंदा कोचर सरकारी एवं निजी क्षेत्र के दो सबसे बड़े बैंकों की अगुवाई कर रही हैं. अरुंधति भट्टाचार्य, भारतीय स्टेट बैंक की पहली महिला अध्यक्ष हैं और 2016 में फोर्ब्स द्वारा विश्व की 25वीं सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में सूचीबद्ध हैं. चंदा कोचर आईसीआईसीआई बैंक की एमडी और सीईओ हैं और भारत में खुदरा बैंकिंग को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है. 2016 में, वह इंडिया टुडे के ‘हाई और माइटी पॉवर लिस्ट 2016’ में 40वें स्थान पर थीं और फोर्ब्स एशिया की ’50 पावर बिजनेस वीमेन लिस्ट 2016 में 22 वें स्थान पर है’.

महिलाएं समाज की वास्तुकार हैं और आज महिलाएं हर जगह नेतृत्व की भूमिका में हैं, वे एक कंपनी की सीईओ भी हैं और एक गृहिणी भी जो अपने बच्चों को एक विद्यार्थी बनाकर उनका भविष्य संवार रही है. इतिहास साक्षी है और वर्तमान भी हमें सिखाता है कि समाज एवं संस्कृति के निर्माण में महिलाओं का प्रमुख योगदान है …………. हम उन्हें सलाम करते हैं !

महिला उम्मीदवारों को प्रोत्साहन के एक छोटे प्रतीक के रूप में, Adda247 की एक इकाई – करियर पॉवर ने अपनी सभी कक्षा कार्यक्रमों में 50% discount को 08 मार्च तक बढ़ा दिया है. यह ऑफर पूरे भारत में करियर पॉवर की सभी शाखाओं पर उपलब्ध है और इस नकद भुगतान, कार्ड से या चेक द्वारा इस छूट का लाभ लिया जा सकता है.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

2025 में वैश्विक व्यापार ने नई ऊंचाइयां छुईं: प्रमुख विजेता, हारने वाले और भारत की स्थिति

2025 में वैश्विक व्यापार ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, क्योंकि सामानों का निर्यात $26.3 ट्रिलियन तक…

2 hours ago

संजय खन्ना BPCL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…

4 hours ago

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन

भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहद भावुक पल है, क्योंकि देश के सबसे उम्रदराज…

4 hours ago

राजदूत प्रीति सरन तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र की एक अहम संस्था में पुनर्निर्वाचित

भारत ने अप्रैल 2026 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तहत आने…

5 hours ago

अंशास में भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास 2026 शुरू हुआ

भारतीय सेना ने भारत-मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास के चौथे संस्करण के लिए मिस्र में…

5 hours ago

कौन हैं Sajja Praveen Chowdary? Policybazaar के नए CEO बनने की पूरी कहानी

Policybazaar Insurance Brokers ने सज्जा प्रवीण चौधरी को अपना नया Chief Executive Officer (CEO) और…

5 hours ago