Categories: Uncategorized

चेनानी-नैशरी सुरंग : दक्षिण एशिया की सबसे लंबी सड़क सुरंग


एक ऐतिहासिक कदम में प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, 2 अप्रैल 2017 को दक्षिण एशिया की सबसे लंबी सड़क सुरंग, चेनानी-नैशरी सुरंग का औपचारिक रूप से उद्घाटन करेंगे.

चेनानी-नैशरी सुरंग के विषय में जानने योग्य सभी महत्वपूर्ण तथ्य
  • 9.2 किमी लंबी यह सुरंग जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में चेनानी और रामबन जिले के नाशरी के बीच बनाई गई है.
  • इसे पटनीटॉप सुरंग के नाम से भी जाना जाता है.
  • यह सुरंग इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंसियल सर्विसेज (IL&FS) लिमिटेड द्वारा रिकॉर्ड साढ़े पांच वर्षों में 3,720 करोड़ रु की लागत से बनाई गई है.
  • यह हिमालय में 1200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है.
  • इस सुरंग की सहायता से, जम्मू और श्रीनगर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर यात्रा दूरी 2 घंटे घटकर मात्र 30 किमी रह जाएगी.
  • यह सुरंग एक प्रसिद्ध तकनीक न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (NATM) का प्रयोग करके बनाई गई है.
  • चेनानी-नैशरी सुरंग, एक ट्रांसवर्स वेंटिलेशन सिस्टम के साथ, देश की पहली और दुनिया की छठी सड़क सुरंग है.
  • सुरंग के अंदर कुल 124 कैमरे और एक रैखिक गर्मी का पता लगाने वाली प्रणाली, सुरंग के बाहर स्थित इंटीग्रेटेड टनल कंट्रोल रूम को सारी जानकारी देगा.
  • यात्री सुरंग के अंदर भी अपना मोबाइल फोन उपयोग करने में सक्षम होंगे. बीएसएनएल, एयरटेल और आइडिया ने सिग्नल को चलाने के लिए सुरंग के अंदर सुविधाएं स्थापित की हैं.
  • जम्मू और कश्मीर में अन्य महत्वपूर्ण सड़क सुरंगों में जवाहर टनल और नंदनी टनल शामिल हैं.
  • नॉर्वे में 24.5-किमी लंबी लेर्डल सुरंग (Lærdal Tunnel) दुनिया की सबसे लंबी सुरंग है.

स्रोत – दि इंडियन एक्सप्रेस
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago