Home   »   रूस और तुर्की सैन्य & ख़ुफ़िया...

रूस और तुर्की सैन्य & ख़ुफ़िया संपर्क तेज करने के लिए सहमत

रूस और तुर्की सैन्य & ख़ुफ़िया संपर्क तेज करने के लिए सहमत |_3.1

रूस और तुर्की के नेता, तुर्की के इस्तांबुल में एक मुलाक़ात के बाद सैन्य और ख़ुफ़िया संपर्क तेज करने के लिए सहमत हो गए हैं. तुर्की राष्ट्रपति रेसेप तय्यिप एरदोगन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मुलाक़ात के बाद कहा, उत्तरी सीरिया के शहर अलेप्पो को सहायता की आवश्यकता है और वे उसे सहायता देने को सहमत हो गए हैं.

दोनों देशों ने काले सागर के जरिये रूसी गैस तुर्की में भेजने के लिए दो पाइपलाइन के निर्माण की एक डील पर भी हस्ताक्षर किये हैं. नवंबर 2015 में तुर्की बलों द्वारा एक रूसी युद्धक विमान गिरा दिए जाने के बाद दोनों के संबंध तनावपूर्ण थे. पुतिन के साथ एक संयुक्त समाचार कांफ्रेंस में बोलते हुए एरदोगन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि संबंध तेजी से सामान्य होंगे.

अब इस ख़बर से संबंधित कुछ प्रश्नों की बात करते हैं :
1. तुर्की का राष्ट्रपति कौन है ?
2. रूस का राष्ट्रपति कौन है ?

उत्तर
1.रेसेप तय्यिप एरदोगन
2. व्लादिमीर पुतिन

                                                                                                                                      स्रोत – दि हिन्दू

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *