गोवा शत-प्रतिशत हर घर जल प्रमाणन प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। सरकार के मुताबिक, गोवा में हर घर में नल के जरिए साफ पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य सरकार ने सभी 378 गांवों को ‘हर घर जल’ घोषित कर दिया है। गोवा के सभी 2,63,013 ग्रामीण घरों में नल का पानी उपलब्ध कराया गया है। इस मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने ‘हर घर जल उत्सव’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत भी मौजूद हैं। पीएम ने कहा कि यह गोवा के लिए और ‘हर घर जल’ सुनिश्चित करने के हमारे प्रयासों के लिए एक विशेष दिन है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
सरकार ने जल जीवन मिशन या हर घर जल योजना का एलान 2020-21 के बजट में किया था। इसका मकसद देश के सभी घरों में पाइपलाइन से साफ पानी पहुंचाना है। यह लक्ष्य पूरा करने के लिए 2024 तक का समय तय किया गया है।
जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक गाँव में 5 व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया जाता है विशेषकर महिलाओं को ‘फील्ड टेस्ट किट’(Field Test Kits) का उपयोग करने के लिये प्रशिक्षित किया जाता है, ताकि गाँवों में पानी का परीक्षण किया जा सके। यह मिशन सामुदायिक दृष्टिकोण पर आधारित है एवं इस मिशन के प्रमुख घटक के रूप में व्यापक स्तर पर सूचना, शिक्षा और संचार शामिल हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]समुद्री संरक्षण को बनाए रखने के लिए, भारत ने 'भवसागर' रेफरल सेंटर को गहरे समुद्र…
1 अप्रैल को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का स्थापना दिवस मनाया जाता है, इसकी स्थापना…
एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाते हुए, आंध्र प्रदेश 14 अप्रैल, 2026…
भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन, IndiGo ने विमानन क्षेत्र के अनुभवी विलियम वॉल्श को अपना…
1 अप्रैल, 2026 से भारत के कई बैंक ATM के नए नियम लागू करेंगे, जिनका…
मार्च 2026 के महीने में भारत का GST कलेक्शन ₹1.78 लाख करोड़ रहा। ये आंकड़े…