Home   »   भाजपा ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश...

भाजपा ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में दर्ज की पूर्ण बहुमत से जीत

BJP wins absolute Majority in Gujarat and Himachal Pradesh
भाजपा ने गुजरात में छठी बार अपनी सत्ता कायम रखी और हिमाचल प्रदेश के चुनाव में लगभग दो-तिहाई बहुमत से जीत प्राप्त की है. पार्टी ने 99 सीटें जीतकर गुजरात में फिर से अपनी वापसी की, भाजपा ने 182 सदस्यीय सदन में पूर्ण बहुमत  से सात सीटें ज्यादा प्राप्त की है. कांग्रेस ने 77 सीटें और अन्य ने 6 सीटें जीती है.

हिमाचल प्रदेश में, भाजपा ने 44 सीटें जीतकर कांग्रेस से सत्ता जीत ली है, 68 सदस्यीय सदन में दो-तिहाई बहुमत से दो सीटें कम प्राप्त की है. कांग्रेस ने 21 और अन्य ने तीन सीटें जीती. हिमाचल प्रदेश में, कांग्रेस के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जीते हैं, जबकि भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धुमाल को हार मिली है.

स्रोत- हिंदुस्तान टाइम्स
prime_image
QR Code