Categories: Uncategorized

विधानसभा बैठकों के मामले में केरल शीर्ष पर

कोरोना कहर के पहले चरण में ठप पड़ी जिंदगी की वजह से 2020 में विधानसभा सत्र की बैठकों के लिहाज से देश भर में केरल आठवें स्थान पर था। अब वह फिर शीर्ष पर लौट आया है। 2021 में केरल विधानसभा सत्र में कुल 61 दिन काम हुआ, जो समग्र देश में सबसे अधिक है। यहां यह नहीं भूलना चाहिए कि 2021 में भी कोरोना की दूसरी लहर अपने चरम पर थी। यही नहीं साल 2016 से साल 2019 के बीच भी केरल विधानसभा बैठकों के मामले में शीर्ष पर रहा। इस अवधि में औसतन 53 दिन सत्र चला. यह आंकड़े पीआरएसइंडिया डॉट ऑर्ग ने जुटाए हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)


केरल में 2016 से एलडीएफ यानी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट की सरकार है। 2021 में केरल विधानसभा ने 144 अध्यादेशों की घोषणा की। संख्या के लिहाज से यह भी देश में सबसे ज्यादा हैं। प्रख्यापित अध्यादेश के तहत राज्य सरकार कुछ नियमों की घोषणा कर देती है। ऐसा तब किया जाता है जब विधानसभा के दो सत्रों के बीच समय होता है और उस अवधि में कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने होते हैं।

मुख्य बिंदु

  • दिल्ली के थिंक टैंक पीआरएस लेजिसलेटिव रिसर्च (पीआरएस) ने 2021 के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेश वार विधानसभा सत्र और उसमें हुए काम के आधार पर विभिन्न राज्यों की रेटिंग दी है।
  • इसमें केरल शीर्ष पर है, जबकि उसके बाद ओडिशा (43 दिन), कर्नाटक (40 दिन) औऱ तमिलनाडु (34 दिन) का नंबर आता है। हालांकि शीर्ष तीन राज्य हालिया 21 दिन की बैठकों के पैमाने से काफी नीचे हैं।
  • 28 विधानसभा और एक केंद्र शासित विधानसभा में 17 तो 20 दिन से कम समय के लिए आहूत हुई। इनमें भी पांच क्रमश आंध्र प्रदेश, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा औऱ दिल्ली में 10 दिन से कम बैठक हुईं।
  • उत्तर प्रदेश, मणिपुर और पंजाब विधानसभा की क्रमशः 17, 16 और 11 बैठक रिकॉर्ड की गईं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

2 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

2 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

3 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

3 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

4 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

4 hours ago