अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन इस महीने नयी दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए भारत की यात्रा करेंगे और अपने भारतीय समकक्षों विदेश मंत्री एस जयशंकर एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने जारी एक बयान में बताया कि ब्लिंकन 02 नवंबर से 10 नवंबर तक कई देशों की यह यात्रा करेंगे। उन्होंने बताया कि वह पहले इजराइल और जॉर्डन की यात्रा करेंगे और फिर हिंद-प्रशांत के देशों जापान, दक्षिण कोरिया और सबसे आखिर में भारत जाएंगे।
मिलर ने कहा कि ब्लिकंन इजराइल में अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुरूप कदम उठाकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी रक्षा करने के इजराइल के अधिकार के प्रति अमेरिका का समर्थन दोहराएंगे और इजराइल, वेस्ट बैंक एवं गाजा में अमेरिकी नागरिकों की रक्षा करने के प्रयासों, बंधकों की तत्काल रिहाई सुरक्षित करने के लिए काम करने, आम फलस्तीनी नागरिकों के लिए गाजा में मानवीय सहायता बढ़ाने तथा संघर्ष पर और इसे फैलने से रोकने पर चर्चा करेंगे।
Find More News related to Summits and Conferences
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
AI के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता के तौर पर, Microsoft ने 'MAI-Transcribe-1' नाम का…
बाह्य अंतरिक्ष संधि (Outer Space Treaty) अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष कानून की नींव है, जिस पर वर्ष…
भारतीय नौसेना ने अपनी तीसरी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी, INS अरिदमन को अपने बेड़े में…
भारतीय कला के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि राजा रवि वर्मा…
एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट के अनुसार, कुछ चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, जिनके मुताबिक भारत…
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 (KITG) का पहला संस्करण 4 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुआ।…