Categories: Sports

Blind T20 World Cup 2022: भारत ने बांग्लादेश को 120 रन से हराया

तीसरे नेत्रहीन टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 120 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। बेंगलुरु में खेल गए ने पहले बैटिंग करते हुए 277 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश तीन विकेट 157 रन ही बना सका। नेत्रहीन टी20 विश्व कप का फाइनल मैच भारत और बांग्लादेश के बीच बेंगलुरु में खेला गया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 277 रन का स्कोर बनाया। ओपनर सुनील रमेश ने 63 गेंद पर नाबाद 136 रन और कप्तान एके रेड्डी ने 50 गेंद पर नाबाद 100 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के सलमान ने दो विकेट हासिल किए। 278 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश तीन विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना सका। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया था। वहीं बांग्लादेश, श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंचा था। 6 देशों के बीच 5 दिसंबर से इस टूर्नामेंट की शुरूआत हुई थी। वीजा न मिलने के चलते इस बार पाकिस्तान टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सका था।

 

नेत्रहीन टी20 विश्व कप के तीसरे संस्करण के खिताब को भारत ने अपने नाम किया। साल 2012 में पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। उस समय भी भारत ने खिताब जीता था। फिर साल 2017 में हुए दूसरे टूर्नामेंट में भी बेंगलुरू में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया, पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बना। अब साल 2022 में भारत ने टूर्नामेंट को जीतकर अपनी हैट्रिक पूरी की।

 

ब्लाइंड टी20 विश्व कप 2022: पुरस्कार राशि

 

  • विजेता: 3 लाख रुपये
  • उपविजेता: 1.50 लाख रुपये

 

ब्लाइंड टी20 विश्व कप 2022: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

 

Q1। बी 1 एथलीट क्या है?

उत्तर: B1 नेत्रहीन खेलों के लिए चिकित्सा-आधारित पैरालिंपिक वर्गीकरण है। इस वर्गीकरण में एथलीट पूरी तरह या लगभग पूरी तरह से अंधे हैं।

Q2। खेलों में B2 का क्या अर्थ है?

उत्तर: B2 नेत्रहीन लोगों के लिए एक विकलांगता खेल वर्गीकरण है।

Q3। क्लास बी3 क्या है?

उत्तर: B3 नेत्रहीन खेल के लिए एक चिकित्सा आधारित पैरालंपिक वर्गीकरण है। इस वर्गीकरण में प्रतियोगियों की आंशिक दृष्टि होती है, जिसमें दृश्य तीक्ष्णता 2/60 से 6/60 तक होती है।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

7 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

8 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

8 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

9 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

9 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

9 hours ago