Home   »   बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास 2020 भुवनेश्वर...

बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास 2020 भुवनेश्वर में हुआ आरंभ

बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास 2020 भुवनेश्वर में हुआ आरंभ_3.1
ओडिशा के भुवनेश्वर में BIMSTEC Disaster Management Exercise यानि बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास 2020 का आरंभ किया गया। भारत सरकार की ओर से बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास 2020 का आयोजन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) कर रहा है। इस अभ्यास का उद्घाटन ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया।

साझेदार देश:

इस अभ्यास में बिम्सटेक सदस्य देश – भारत, म्यांमार, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। थाईलैंड और भूटान इस वर्ष इसमें हिस्सा नहीं ले रहे हैं।


बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास – 2020 का उद्देश्य :
एनडीआरएफ द्वारा आयोजित किए जा रहे बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास 2020 का उद्देश्य मेजर भूकंप या बाढ़ की परिस्थतियों के दौरान, तत्परता और आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए मौजूदा आपातकालीन प्रक्रियाओं अधिसूचना का परीक्षण करना है। इसके अलावा इसका उद्देश्य भूकंप, बाढ़ और चक्रवात में विभिन्न-एजेंसी संचालन से जुड़े तालमेल और सहयोग में सुधार करना है।
साथ ही यह अभ्यास आपदा के दौरान बहु-हितधारकों के बीच तालमेल का परीक्षण करेगा जिसमें अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य, जिला और स्थानीय एजेंसियां शामिल हैं।
prime_image
QR Code
Scan Me